नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आजकल महिलाएं भी पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियां निभा रही है। ऐसे में, शादी करने के बाद महिलाएं तुरंत बच्चा पैदा करने से परहेज कर देती है। गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करके महिलाएं अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाते हैं। साथ ही, पुरुष भी सेक्स करते समय गर्भनिरोधक के तौर पर कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।  इसलिए आज हम बी गैप टेबलेट के बारे में जानने वाले है जो आपको अनचाही प्रेगनेंसी से बचा सकते है |

लेकिन, कुछ महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। साथ ही, रोजाना तौर पर गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना पड़ता है; जो असुविधाजनक हो सकता है। बहुत सी गर्भ निरोधक गोलियां हार्मोनल कंटेंट वाली होती है; जिसके कारण उनको खाने के बाद साइड इफेक्ट होने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं।

कई महिलाओं को अनवांटेड ७२, आई-पील जैसी हार्मोनल गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से पेल्विस में दर्द, मासिक धर्म के दौरान भारी रक्तस्त्राव होना, अनियमित मासिक धर्म होना जैसे साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ता है। इसीलिए, महिलाएं बी गैप टेबलेट का सेवन कर सकती हैं; जो आयुर्वेदिक औषधि है।

बी गैप टैबलेट रोजाना तौर पर नहीं खानी पड़ती और इस टैबलेट के एक पैकेट में सिर्फ एक गोली आती है। यही एक गोली का अगर सही तरीके से सेवन किया जाए; तो लगभग छह महीनों तक आपको अनचाही गर्भावस्था से छुटकारा मिल पाता है और सेक्स का भी आप पूरी तरीके से आनंद उठा सकती हैं।

एक बार बच्चे को जन्म देने के बाद अगर महिलाएं दूसरे बच्चों के जन्म के बीच में अंतर रखना चाहती हैं; तो वह किसी डॉक्टर की सलाह के अनुसार बी गैप टेबलेट का सही तरीके से सेवन अवश्य करें।

बी गैप टेबलेट लेने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है; कि इसको रोजाना तौर पर खाया नहीं जाता और सिर्फ एक ही गोली का सेवन करने से लगभग ६ महीनों तक व टेंशन फ्री होकर सेक्स का आनंद ले सकती हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; बी गैप टेबलेट के बारे में पूरी जानकारी।

बी गैप टैबलेट क्या है ? B Gap Tablet

बी गैप टैबलेट क्या है
बी गैप टैबलेट क्या है

बी गैप टेबलेट एक गर्भनिरोधक गोली है; जिसका सेवन सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं l बी गैप टैबलेट एक आयुर्वेदिक औषधि है; जो गर्भनिरोधक की तरह काम करती हैं और महिलाओं को अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा दिलाती है। बी गैप टैबलेट का सेवन एक बार करने के बाद महिलाएं लगभग छह महीनों तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाते हैं और बिना किसी टेंशन के अपने पार्टनर के साथ सेक्स का अनुभव लेती हैं।

बी गैप टेबलेट का सेवन करने के बाद महिलाओं के अंडे को फर्टिलाइज होने से रोका जाता है; जिससे वह प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकती हैं। बी गैप टैबलेट का सेवन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है; कि महिलाओं को रोजाना तौर पर गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन नहीं करना पड़ता। बी गैप टेबलेट के एक पैकेट में सिर्फ एक ही गोली आती है; जिसको सिर्फ डॉक्टरों की निगरानी और दिशा निर्देशों के अनुसार ही सेवन करना चाहिए; तभी आपको इससे उचित परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

बी गैप टैबलेट थोड़ी अलग तरह की गर्भ निरोधक गोली है; इसीलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से उचित सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

बी गैप टेबलेट का इस्तेमाल कब करना चाहिए ? B Gap Tablet Ka Istmal

जैसा कि हमने कहा; बी गैप टेबलेट के एक पैकेट में सिर्फ एक ही गोली आती है। इसलिए, इसका सेवन बहुत ही सतर्कता के अनुसार करना चाहिए। एक बार डॉक्टर से मिलकर इस गोली के बारे में उनके साथ बात करें और इस गोली को खाने का सही तरीका जान ले।

जैसे ही आपके मासिक धर्म खत्म होते हैं या पीरियड खत्म हो जाते हैं; उसके अगले दिन सुबह सादे पानी के साथ इस गोली का सेवन किया जाता है। जिस दिन आप इस गोली को खाते हैं; उस दिन से लेकर अगले ७ दिनों तक आपको किसी भी तरह के यौन संबंध या शारीरिक संबंध बिल्कुल भी नहीं बनाने होते हैं।

गोली को खाते समय यह बात ध्यान रखें; कि आप गोली को पानी के साथ निगल जाएंगे। गोली को ना तोड़ना है ना चबाना है; गोली को सीधा पानी के साथ निगल जाना है। साथ ही, अगर आपको मिर्गी आती है, आप प्रेग्नेंट है या शराब, धूम्रपान जैसे गलत आदतों का पालन करती हैं; तो आपको इस दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर डॉक्टरों की दिशा निर्देशों के अनुसार इस दवाई का सेवन किया जाए; तो इस दवाई के सेवन के बाद आपको साइड इफेक्ट्स देखने की संभावना बहुत ही कम होती है। फिर भी अगर इस दवाई को लेने के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट हो रहा है; तो तुरंत किसी चिकित्सक की परामर्श ले।

साथ ही, अगर आपने इस दवाई का सेवन कर लिया है; तो उसके साथ किसी अन्य दवाई का सेवन ना करें और अगर आप नियमित रूप से किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए किसी अन्य दवाई का सेवन कर रहे हैं; तो डॉक्टर की सलाह लेकर उनको इस बारे में सूचित जरूर करें।

क्या बी गैप टैबलेट का सेवन करने से बच्चा पैदा होने का खतरा रुक जाता है ? B Gap Goli Se Baccha Na Hona

दोस्तों, बी गैप टेबलेट एक आयुर्वेदिक औषधि है; जो गर्भनिरोधक की गोली है। गर्भनिरोधक की गोली होने के कारण यह अनचाही गर्भावस्था से महिलाओं को छुटकारा दिलाती है। इसलिए बी गैप टैबलेट का अगर सही तरीके से सेवन किया जाए; तो बच्चा पैदा होने का खतरा अपने आप ही टल जाता है और महिलाओं को अनचाही प्रेगनेंसी से राहत मिलती है।

बी गैप टैबलेट लेने के फायदे : B Gap Tablet Lene Ke Fayde

बी गैप टेबलेट लेने से निम्नलिखित फायदे देखने को मिलते हैं।

  1. सबसे पहले तो, बी गैप टेबलेट का सही तरीके से किया गया सेवन महिलाओं को लगभग ६ महीने तक अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा दिलाता है।
  2. अन्य गर्भनिरोधक गोलियों को खाने से साइड इफेक्ट्स होते हैं। लेकिन, बी गैप टेबलेट के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।
  3. बी गैप टेबलेट का सेवन करने से मासिक धर्म के दौरान होने वाले पीड़ा तथा दर्द से भी राहत मिल पाती हैं और मासिक धर्म के दौरान होने वाली पीड़ा काफी हद तक कम हो पाती है।
  4. बी गैप टैबलेट का सेवन करने के बाद समय से पीरियड आना शुरू हो जाते हैं।
  5. अन्य गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। लेकिन, बी गैप टेबलेट का सेवन करने से वजन कम होने का यह ज्यादा होने का कोई भी खतरा नहीं होता है।
  6. बी गैप टैबलेट का सेवन किसी भी तरह के इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता हैं।

बी गैप टेबलेट लेने के नुकसान : B Gap Tablet Lene Ke Nuksan

वैसे देखा जाए; तो बी गैप टेबलेट एक आयुर्वेदिक औषधि है; जिसका सेवन करने के बाद साइड इफेक्ट्स होने के मामले बहुत कम देखे गए हैं। लेकिन, कुछ महिलाओं को बी गैप टेबलेट का सेवन करने के बाद जी मिचलाना, पेट में दर्द होना या सिर दर्द होना जैसे साइड इफेक्ट्स दिखाई दे सकते हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है। बी गैप टेबलेट का सेवन अगर डॉक्टर के दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाए; तो इसके सेवन से साइड इफेक्ट से नुकसान होने की संभावना लगभग ना के बराबर ही होती हैं।

प्रेगनेंसी से बचने के लिए बी गैप टेबलेट का इस्तेमाल कैसे करें ? Pregnancy Me B Gap Tablet

प्रेगनेंसी से बचने के लिए बी गैप टेबलेट
प्रेगनेंसी से बचने के लिए बी गैप टेबलेट

महिलाओं को अगर बी गैप टेबलेट का सेवन करना है; तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से उचित सलाह लेनी चाहिए और उसके सेवन के तरीके के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। बी गैप टैबलेट एक आयुर्वेदिक गर्भनिरोधक गोली है; जिसका अपने आप से सेवन करना उचित नहीं माना जाता है।

क्योंकि, यह एक अलग प्रकार की गोली है; जिसके एक पैकेट में सिर्फ एक ही गोली आती हैं और इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका भी पता होना बहुत ही आवश्यक होता है। इसीलिए, बेहतर होगा; कि प्रेगनेंसी से बचने के लिए बी गैप टेबलेट का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आमतौर पर, जैसे ही आपके पीरियड्स खत्म होते हैं; उसके दूसरे दिन सुबह इस गोली को सादे पानी के साथ निगलकर खाया जाता है। आप जिस दिन इस दवाई का सेवन कर लेते हैं; उसके अगले ७ दिनों तक आपको किसी भी तरह के यौन तथा शारीरिक संबंध नहीं रखने होते हैं।

साथ ही, अगर आपके पहले से ही किसी प्रकार की दवाइयां चल रही है या आप किसी विशिष्ट प्रकार की दवाइयों का सेवन कर रहे हो; तो इसके बारे में भी डॉक्टर को सूचित करें और उसके बाद ही इस दवाई का सेवन करें।

बी गैप टेबलेट कहां मिलती है और कितने रुपए में मिलती हैं ?

बी गैप टैबलेट आपके नजदीकी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हो जाती है। अगर आपके नजदीकी मेडिकल स्टोर पर यह दवाई उपलब्ध नहीं है; तो आप ऑनलाइन स्टोर जैसे अमेजॉन से भी मंगवा सकते हैं। जैसे कि हमने कहा; बी गैप टेबलेट के एक पैकेट में सिर्फ एक गोली ही होती है और इसकी कीमत लगभग ₹२९० होती हैं।

किस उम्र की लड़किया बी गैप टेबलेट ले सकती हैं ?

जो लड़कियां या महिलाएं दो बच्चों के जन्म में अंतर रखना चाहती हैं या अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाना चाहती हैं; वह चाहे किसी भी उम्र की हो; इस दवाई का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार कर सकती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply