नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम जानेंगे लिंग का अंडकोष लटकने का घरेलू इलाज क्या है ? जैसे महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ कई सारी परेशानियां उत्पन्न होती है; वैसे ही पुरुषों में भी बढ़ती उम्र के साथ परेशानियां उत्पन्न होने की संभावनाएं अधिक रहती है। बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों के स्किन में लचीलापन कम होते जाता है; जिसकी वजह से पुरुषों के शरीर पर झुर्रियां, झाइयां, पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं देखना एक आम बात मानी जाती है।

लेकिन, शरीर की अन्य त्वचा के साथ-साथ, अंडकोष की त्वचा में भी ढीलापन आ जाता है; जिसकी वजह से अंडकोष में ढीलापन देखा जाता है और वह लटकने लगते हैं। स्क्रोटम के अंदर दो अंडाकार ग्रंथियों को “अंडकोष” कहा जाता है; जो पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग माना जाता है।

लिंग का अंडकोष का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। अंडकोष में किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन तथा शुक्राणुओं के उत्पादन में बाधा उत्पन्न हो जाती है; जो सीधा प्रजनन क्षमता पर असर डालती है। बढ़ती उम्र के साथ अंडकोष का लटकना एक आम समस्या लगभग सभी पुरुषों में देखी जाती है।

लेकिन, आजकल कई कारणों की वजह से पुरुषों में कम उम्र में ही अंडकोष लटकने की समस्या उभर कर आ रही है। इसके पीछे कई कारण मौजूद होते हैं; जिनमें खराब जीवनशैली, गलत खानपान की पद्धति, एक्सरसाइज का अभाव जैसे कारण मौजूद हैं।

अंडकोष लटकने पर पुरुषों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए या किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेकर आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करना चाहिए। अंडकोष लटकने की समस्या के लिए पुरुष कई प्रकार के घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।
तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; अंडकोष लटकने के घरेलू इलाज तथा अन्य उपचारों के बारे में पूरी जानकारी।

लिंग का अंडकोष कैसे रहना चाहिए ? Andkosh Kaise Rahna Chahiye ?

लिंग का अंडकोष
लिंग का अंडकोष

आमतौर पर, अधिकतर पुरुषों में दोनों ही अंडकोष समान होते हैं। एक अंडकोष का दूसरे अंडकोष से थोड़ा बड़ा होना सामान्य बात मानी जाती है। साथ ही, एक अंडकोष दूसरे अंडकोष से थोड़ा नीचे लटकना भी सामान्य बात मानी जाती है। अंडकोष को कठोर होने की बजाय नरम और दृढ़ होना चाहिए; जिसमें किसी भी प्रकार की गांठ या गड्ढे नहीं होनी चाहिए।

हर व्यक्ति के अंडकोष के पीछे एक नरम ट्यूब होती है; जो छूने पर महसूस किया जा सकता है। इस ट्यूब को “एपिडिडिमिस” कहा जाता है। एक आम और सामान्य अंडकोष के रचना उपर्युक्त बताई गई है; वैसे ही होनी चाहिए। अगर आपको अपने अंडकोष के कुछ होने पर किसी भी तरह का बदलाव नजर आता है; तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है।

अंडकोष ढीले होने के कारण – Andkosh Dhile Hone Ke Karan :

अंडकोष ढीले होने के कारण
अंडकोष ढीले होने के कारण

पुरुषों के अंडकोष ढीले होकर लटकने के निम्नलिखित कारण होते हैं।

१) शुक्राणु का उत्पादन –

आमतौर पर, हमारे शरीर का सामान्य तापमान ९८°f होता है। लेकिन, अंडकोष में शुक्राणुओं का उत्पादन सही रूप से और सही मात्रा में होने के लिए तापमान थोड़ा कम होने की जरूरत होती है और अंडकोष का थोड़ा डिग्री ठंडा रहना भी जरूरी होता है। इसीलिए, शुक्राणुओं का उत्पादन करने के लिए अंडकोष स्वाभाविक रूप से थोड़ा नीचे लटक जाते हैं; ताकि वह स्पर्म प्रोडक्शन के लिए सही तापमान प्राप्त कर सके।

२) बढ़ती उम्र –

हम सभी जानते हैं; बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में और पुरुषों में कोलेजन का प्रमाण कम होते जाता है। ऐसे में, त्वचा में लचीलापन और कसावट कम होते जाता है और त्वचा ढीली पड़ने लगती है। बढ़ती उम्र का असर पुरुषों के अंडकोष के त्वचा पर भी पड़ता ही है। आमतौर पर, ४५ से ५० की उम्र के बाद पुरुषों में बढ़ती उम्र के साथ अंडकोष की त्वचा में ढीलापन महसूस होता है; जिसकी वजह से अंडकोष नीचे लटकने लगते हैं।

३) वेरीकोसेल –

जब अंडकोष के पास की नसों में सूजन आ जाती है; तब उन नसों में ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है और गर्मी उत्पन्न होती है। ऐसे में, अंडकोष को गर्मी से बचाने के लिए शरीर स्वाभाविक रूप से अंडकोष को नीचे की ओर कर देता है। ऐसी परिस्थिति में वैरीकोसेल की समस्या उत्पन्न होने पर अंडकोष नीचे की ओर लटके हुए महसूस होते हैं। वैरीकोसेल की स्थिति लगभग १० से १५% पुरुषों में अंडकोष नीचे लटकने का कारण बनती है।

बाया अंडकोष नीचे क्यों लटकता है ? Right Testicles Ka Latakna

आमतौर पर, पुरुषों में अंडकोष की रचना बराबर और समान होनी चाहिए। लेकिन, ऐसा होना संभव होता है; कि एक अंडकोष दूसरे अंडकोष से बड़ा हो या नीचे लटक रहा हो। कई पुरुषों में हो सकता है; कि उनके बाएं तरफ का अंडकोष नीचे की ओर लटकता है और दाई तरफ का अंडकोष अपनी जगह पर स्थित रहता है ऐसा इसलिए होता है; क्योंकि पुरुषों के किसी एक अंडकोष की थैली में अधिक मात्रा में पानी भर जाता है; जिसके कारण अंडकोष की थैली फूल जाती है और वह नीचे लटकने लगती हैं। यह समस्या पुरुषों के एक या दोनों अंडकोष में होने की संभावना रहती है।

अंडकोष लटक जाए तो क्या करें ? Testicles Latakne Par

अंडकोष लटक जाने पर पुरुष निम्नलिखित योग या एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।

१) कीगल एक्सरसाइज – Kegel Exercise

पुरुषों में प्यूबिकोसिगल मसल्स को एक्टिव रखने के लिए कीगल एक्सरसाइज करना बहुत ही आवश्यक होता है। यह मसल्स अगर एक्टिव रहते हैं; तो पुरुषों को प्रोस्टेट या अंडकोष जैसे प्रजनन अंगों से संबंधित विकार होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। किगल एक्सरसाइज का अभ्यास अंडकोष के स्वास्थ्य के लिए और प्रजनन क्षमता में सुधार लाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिन पुरुषों को अंडकोष लटकने की समस्या हो रही है; वह किसी एक्सपर्ट की देखरेख के अनुसार और निगरानी में कीगल एक्सरसाइज का सही तरीके से अभ्यास जरूर करें।

२) गरुडासन – Garudasan

गरुड़ासन का नियमित तौर पर अभ्यास करने से अंडकोष लटकने की या अंडकोष के आकार के बढ़ने की समस्या का इलाज किया जा सकता है। गरुड़ासन का अभ्यास करने से पुरुष प्राकृतिक रूप से बिना किसी सर्जरी के अंडकोष लटकने की समस्या का इलाज कर सकते हैं और बड़े ही आसानी से अंडकोष को वापस उचित आकार में ला सकते हैं।

अंडकोष मजबूत करने के उपाय – Andkosh Majbut Karne Ke Upay

ढीले पड़े अंडकोष को मजबूत करने के लिए पुरुष निम्नलिखित घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

१) कैस्टर ऑयल –

शरीर को अनगिनत लाभ दिलाने वाला कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल का इस्तेमाल करते हुए पुरुष अंडकोष को मजबूत बना सकते हैं।

अगर पुरुषों को अंडकोष लटकने की समस्या हो रही है; तो उनको कैस्टर ऑयल की मदद से अंडकोष के हल्के हाथों से मालिश जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आपको कैस्टर ऑयल लेना है और अंडकोष पर ५ से १० मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करनी है।
ऐसा आप दिन में कम से कम दो बार कर सकते हैं।

लगातार कुछ दिनों तक कैस्टर ऑयल से अंडकोष पर मालिश करने से अंडकोष की त्वचा में कसावट उत्पन्न होती है और वह मजबूत करने में भी मदद मिलती है; जिसकी वजह से अंडकोष लटकने की समस्या से छुटकारा मिल पाता है।

२) किशमिश –

किशमिश का रोजाना किया गया सेवन हमारे शरीर को अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ दिलाता है। त्वचा में कसावट उत्पन्न करने के लिए और त्वचा को सुंदर बनाने के लिए भी किशमिश का सेवन बहुत ही उपयुक्त माना जाता है।

अगर पुरुषों को अपने अंडकोष लटकने की समस्या हो रही है; तो उनको रोजाना तौर पर किशमिश का सेवन अवश्य करना चाहिए। किशमिश का सेवन करने से अंदरूनी रूप से शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती हैं; जिसकी वजह से त्वचा में कसावट उत्पन्न होने में मदद मिलती है और अंडकोष लटकने की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।

३) आम के पत्ते –

आम का मीठा फल हम सभी को पसंद होता है। आम के फल का सेवन करने से हमारे शरीर को कई सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभ भी मिलते हैं। लेकिन, आम के पत्तों का किया गया प्रयोग अंडकोष को मजबूत बनाने के लिए गुणकारी माना जाता है। ताजे आम के पत्ते ले और उनको अच्छे से पीस लें। बाद में आम के पत्तों में थोड़ा नमक डालकर उनको अच्छे से पीस लें। बाद में तैयार मिश्रण या लेप को अंडकोष पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए ऐसा ही रहने दे।

बाद में पानी की मदद से अंडकोष को साफ कर ले। हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार आम के पत्तों का यह प्रयोग करने से अंडकोष के हिस्से को मजबूती मिलती है, उनमें लचीलापन बढ़ता है; जिससे अंडकोष लटकने की समस्या से राहत मिलती है और अंडकोष मजबूत बनते हैं। लेकिन, हमेशा ध्यान रखें; कि आम के पत्ते का यह प्रयोग करते समय आपको इस लेप या मिश्रण को फ्रेश आम के पत्तों से ही बनाना है। मिश्रण को इकट्ठा बना कर फ्रिज में ना रखें। जब आपको जरूरत हो; तभी मिश्रण बनाएं और उसका उपयोग करें।

४) गलत आदतें छोड़े –

आजकल युवा पीढ़ी में शराब, धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थ जैसे अन्य तरह के नशीले पदार्थों का सेवन बढ़ता जा रहा है। लेकिन, इन सभी ही नशीले पदार्थों का सेवन पुरुषों के प्रजनन क्षमता पर बहुत बुरी तरह से प्रभाव डालते हैं और प्रजनन क्षमता बहुत ही बुरी तरीके से प्रभावित होती हैं।

इसी के साथ, इन गलत आदतों की वजह से पुरुषों के स्किन में भी लचीलापन कम होते जाता है और कम उम्र में ही पुरुषों को अंडकोष लटकने की समस्या हो जाती हैं। इसीलिए, पुरुषों को इन सभी गलत आदतों से दूर रहना चाहिए और हमेशा अच्छी जीवनशैली को अपनाना चाहिए।

अंडकोष का ढीलापन दूर करने की दवा – Andkosh Ka Dhilapan Dur KArne ki Dawa

अगर पुरुषों के अंडकोष लटकने की समस्या उपर्युक्त दिए गए उपायों को अपनाने के बावजूद ठीक नहीं हो रही है; तो उनको किसी एक्सपोर्ट विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है। अंडकोष का ढीलापन दूर करने की दवा का सेवन अपने आप से बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह बहुत ही विशिष्ट प्रकार की समस्या है और इसके लिए डॉक्टर द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही दवाई का सेवन करना आवश्यक होता है।

स्थिति की गंभीरता के अनुसार डॉक्टर आपको दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन, अगर दवाइयों का सेवन करने के बाद भी अंडकोष लटकने की समस्या ठीक ना हो रही हो; तो डॉक्टर अंडकोष की सर्जरी करवाने की सलाह देते हैं, जिसे “स्क्रोटोप्लास्टी” कहां जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर स्क्रोटम के आसपास मौजूद एक्स्ट्रा स्कीन को हटा देते हैं; जिससे अंडकोष लटकने की समस्या में राहत मिल पाती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply