नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम सेक्स के बाद पेशाब क्यों करना चाहिए ? और इससे क्या होता है यह जानेंगे | सेक्स हम सभी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न हिस्सा माना जाता है। सेक्स के जरिए महिला और पुरुष माता-पिता बनने का सुख प्राप्त करते हैं। हमारे भारत देश में जहां आज भी अरेंज मैरिज की जाती हैं; ऐसे कपल्स सेक्स के जरिए एक दूसरे के करीब आते हैं और एक दूसरे के प्रति विश्वास प्राप्त करते हैं।

शादी के बाद सेक्स करने से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने में मदद मिलती है। हमारे समाज में आज भी लोग सेक्स की बातें तथा उससे जुड़े तथ्यों के बारे में चर्चा करने से परहेज करते हैं। इसीलिए, सेक्स से जुड़े कुछ तथ्य तथा बातों से लोग आज भी अनजान है।

सेक्स के दौरान कपल एक दूसरे के साथ बहुत ही स्पेशल मोमेंट्स शेयर करते हैं। यह उनका बहुत ही निजी मामला होता है। सेक्स करने के बाद हमारे शरीर को अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से लाभ दिलाने वाला सेक्स कई बार कुछ इन्फेक्शन का कारण भी बन सकता है।

अगर पुरुष तथा महिला शारीरिक संबंध बनाने पर पेशाब नहीं करती हैं; तो उनको योनि तथा लिंग में इंफेक्शन का खतरा बन जाता है। लेकिन, जैसे कि हमने कहा; कि हमारे भारत देश में सेक्स के बारे में चर्चा करने से परहेज किया जाता है। इसीलिए, लोगों को इससे जुड़े तथ्यों के बारे में काफी कम जानकारी होती हैं।

इसी कारणवश, सेक्स करने के बाद अगर पुरुष तथा महिला पेशाब नहीं करते हैं या यूरिन पास नहीं करती हैं; तो खासकर महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसीलिए, हमेशा ध्यान रहे; कि जब भी आप सेक्स करें, उसके बाद यूरिन सरूर पास करना चाहिए। तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; शारीरिक संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करने के बारे में पूरी जानकारी।

सेक्स के बाद पेशाब क्यों करना चाहिए ? Sex Ke Baad Peshab Karna

<yoastmark class=

शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला एवं पुरुष दोनों को ही यूरिन पास करना आवश्यक होता है; ताकि वह किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षित रह सके। अगर पुरुष या महिला सेक्स करने के बाद यूरिन पास नहीं करती हैं; तो उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। निम्नलिखित कारणों की वजह से पुरुषों को और महिलाओं को सेक्स होने पर पेशाब अवश्य करना चाहिए।

१) यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन – 

अगर महिलाएं या पुरुष सेक्स करने के बाद पेशाब नहीं करते हैं; तो उनके जननांगों में बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती हैं। बैक्टीरिया पनपने की वजह से मूत्र मार्ग संक्रमण हो जाता है और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन होने के बाद पुरुष तथा महिला को योनि और लिंग में जलन, पेशाब करते वक्त जलन और दर्द का अनुभव होना, समस्या बढ़ने पर बुखार आना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

अगर आप सेक्स करने के बाद पेशाब करते हैं; तो आपको आपके जननांग में फंसे हुए बैक्टेरिया अपने आप ही बाहर आ जाते हैं और आप संक्रमण से सुरक्षित रह पाते हैं। साथ ही, जब भी सेक्स करने के बाद आप यूरिन पास करते हैं; तो आप योनि और लिंग को कि सफाई करते हैं; जिसके तहत मूत्र मार्ग के इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

२) एनल सेक्स –

कुछ कपल एनल सेक्स करने की चाहत रखते हैं। एनल सेक्स करने के बाद वह योनि के द्वारा किए जाने वाला सेक्स का आनंद भी लेते हैं। लेकिन, एनल सेक्स करने के बाद आप योनि का सेक्स करते हैं; तो एनल के हिस्से में मौजूद जीवाणु तथा बैक्टीरिया आसानी से योनि में प्रवेश कर जाते हैं; जिसके तहत योनि का इन्फेक्शन होने की संभावनाएं बनी रहती है। इसीलिए, सेक्स करने के बाद पेशाब करना आवश्यक होता है; ताकि आप संक्रमण से सुरक्षित रह पाए और सेक्स का पूरी तरीके से आनंद ले पाए।

सेक्स करने के बाद पेशाब करने के फायदे : Sex Karne ke Baad Peshab

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने से निम्नलिखित फायदे देखने को मिलते हैं।

  1. सेक्स करने के बाद पुरुष तथा महिला दोनों को पेशाब अवश्य करना चाहिए; ताकि वह जननांगों में होने वाली संक्रमण से सुरक्षित रह पाए।
  2. सेक्स के बाद पेशाब करने से महिलाएं खासतौर पर यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन जैसे मूत्रमार्ग का संक्रमण से सुरक्षित रह पाती है।=
  3. सेक्स करने के बाद पेशाब करने से पुरुषों के लिंग में इंफेक्शन होने से बचा जा सकता है।
  4. अगर महिलाओं को यूटीआई से सुरक्षित रहना है; तो शारीरिक संबंध बनाने से पहले तथा बाद में योनि को साफ करना चाहिए।

सेक्स करने के कितने समय बाद पेशाब करना चाहिए ? Sex Ke Baad Urine Kab Kare ?

दरअसल, शारीरिक संबंध बनाने के लगभग ३० मिनट तक आप किसी भी वक्त पेशाब कर सकते हैं। सेक्स करने के बाद आने वाले आधे घंटे में आपको यूरिन पास कर लेना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया और सेक्स करने के बाद भी बिना पेशाब किए ही आप सो गए; तो आपको इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स करने के बाद पेशाब करना चाहिए या नहीं ? Pregnant Hone Ke Liye Sex Ke Bad Peshab Kare Ya Nahi ?

प्रेग्नेंट होने <yoastmark class=

कई लोगों में यह समझ पाई जाती है; कि अगर किसी लड़की को प्रेग्नेंट होना है, तो उसे सेक्स के तुरंत बाद पेशाब नहीं करना चाहिए। लेकिन, यह धारणा गलत है। साइंस की माने; तो यूरेथ्रा जिससे यूरिन पास होता है और वजाइना जहां से सेक्स किया जाता है; वह दोनों ही अलग-अलग मार्ग होते हैं। यूरेथ्रा से यूरीन पास होता है और इसका वजाइना के ऊपर कोई भी गलत असर नहीं होता है। शारीरिक संबंध बनाते दौरान वजाइना के अंदर एक बार शुक्राणु चले गए; तो वह बाहर आने की संभावना लगभग ना के बराबर होती है। इसलिए, अगर आप प्रेग्नेंट होना भी चाहती हैं; तो सेक्स करने के बाद यूरिन जरूर पास करें। क्योंकि, अगर आपने यूरिन पास नहीं किया; तो आपके मूत्र मार्ग में इंफेक्शन होकर आपको प्रेग्नेंट होने में बाधा जरूर उत्पन्न हो सकती हैं।

  1. सबसे पहले, महिलाओं को मिलने से इस डर को निकाल देना चाहिए; कि सेक्स के बाद यूरिन पास करने से आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती।
  2. यूरेथ्रा महिलाओं की योनि और क्लैटोरिस के बीच का एक अलग मार्ग होता है; जिससे आपके शरीर में यूरिन को बाहर निकाला जाता है।
  3. वजाइनल कैनल भी पूरी तरीके से अलग मार्ग होता है; जो सर्विक्स, गर्भाशय और फिर फैलोपियन ट्यूब तक पहुंचता है। वजाइनल कैनल के जरिए ही ओवुलेशन में रिलीज हुए अंडो के साथ मिलकर शुक्राणु गर्भाशय और फर्टिलाइज होने के लिए फैलोपियन ट्यूब तक पहुंचते हैं।
  4. जैसे कि हमने देखा; मूत्रमार्ग और वेजाइनल कैनल पूरी तरीके से अलग-अलग मार्ग होते हैं; जिनका एक दूसरे के कार्यक्षमता पर कोई भी पूरा प्रभाव नहीं पड़ सकता। इसलिए, सेक्स करने के बाद अगर आप पेशाब कर भी लेती हैं; तो इससे योनि मार्ग पर कोई भी दबाव नहीं आता है; जिसकी वजह से शुक्राणु योनि से बाहर निकल जाए।
  5. इसीलिए, अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहते हैं; तो आप सेक्स करने के बाद यूरिन पास करें या बेड पर ऐसे ही लेटे रहे; इन दोनों ही स्थितियों में प्रेग्नेंट होने की संभावना समान बनी रहती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply