नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम सेक्स और प्यार के बारे में जानने वाले है | हमारी जिंदगी में सेक्स का महत्व काफी ज्यादा होता है। लेकिन, हमारे जिंदगी में प्यार का महत्व सेक्स से कहीं ज्यादा होता है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा; जिसने कभी किसी से प्यार नहीं किया होगा! हम हमारे लाइफ पार्टनर को बेहद चाहते हैं; क्योंकि वह हर बुरे अच्छे समय में हमारा साथ देता है।

इसी कारणवश, अच्छे लाइफ पार्टनर के साथ सेक्स बनाने की इच्छा हर किसी को होती है। कुछ सालों पहले तक शादी करने के बाद ही सेक्स किया जाता था। लेकिन, आजकल के मॉडर्न जमाने में लड़के और लड़कियां शादी के पहले ही शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं।

एक दूसरे के प्रति उनका इतना आकर्षण बढ़ जाता है; कि वह शादी से पहले ही सेक्स कर लेते हैं। लिव इन रिलेशनशिप एक ऐसी पद्धति आ गई है; जिसमें बिना शादी किए दो लोग एक साथ रहते हैं और सेक्स करते हैं। उनका एक दूसरे के प्रति आकर्षण उत्पन्न होने की वजह से सेक्स कब हो जाता है; पता भी नहीं चल पाता है!

कुछ लोग ऐसे होते हैं; जो शारीरिक आकर्षण और सेक्स को प्यार समझ लेते हैं। लेकिन, यही वह गलती कर देते हैं! असली और सच्चा प्यार ऐसा होता है; जो आपको कभी भी किसी भी चीज के लिए जबरदस्ती नहीं करता और सेक्स के बारे में भी कभी आपसे पहल नहीं करता है। आजकल युवक-युवतीयो में प्यार और सेक्स के बारे में काफी कंफ्यूजन देखा गया है।

कुछ लोगों के अनुसार प्यार यानी सेक्स और सेक्स यानि प्यार! लेकिन, सेक्स और प्यार दोनों ही एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं; इस बात को आज की पीढ़ी को जरूर समझना होगा; तभी वह एक अच्छा लाइफ पार्टनर बनने में और ढूंढने में सफल हो पाएंगे।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे, सेक्स और प्यार में क्या अंतर होता है; इसके बारे में पूरी जानकारी।

क्या सेक्स और प्यार अलग अलग होता है ? Sex aur Pyar alag alag hai ?

सेक्स और प्यार
सेक्स और प्यार

जी हां ! दोस्तों सेक्स और प्यार में बहुत बड़ा अंतर होता है; जिसे पहचानना आसान नहीं होता है! सेक्स और प्यार में बहुत बड़ा भावनिक रूप से अंतर पाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति किसी से सच में प्यार करता है, तब समझ में आ जाता है; कि उसका प्यार सच्चा है और सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने तक ही मर्यादित नहीं है।

लेकिन, अगर कोई किसी से सिर्फ शारीरिक आकर्षण के प्रति प्यार कर रहा है; तो वह हमेशा सेक्स के बारे में ही बातें करता है और उसे सिर्फ सेक्स की पड़ी होती हैं! ऐसे में, प्यार करने वाले व्यक्ति के दिल को बहुत ठेस पहुंचती है और वह भावनात्मक रूप से दुखी हो जाता है।

यह सारा ही भावनाओं का खेल है, जो हमें समझना होगा; तभी हमें प्यार और सेक्स में अंतर समझ आ सकता है। प्यार बहुत ही पवित्र और अच्छी फीलिंग होती है; जिसमें एक दूसरे का सम्मान और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना पनपती है। वहीं दूसरी ओर, सेक्स सिर्फ हवस की भावना होती है; जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के अलावा कुछ और सोच ही नहीं सकता है।

ऐसे में, प्यार सेक्स से ज्यादा बेहतर फीलिंग मानी जाती हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी से सच्चा प्यार करता है; तो उसके साथ सेक्स करने में कोई दिक्कत नहीं होती है, क्योंकि आप उसके साथ सुरक्षित महसूस करते हैं। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति सिर्फ शारीरिक आकर्षण के प्रति ही आपके साथ संबंध बना रहा है और आपसे प्यार नहीं करता है; तो ऐसे व्यक्ति से सावधान हो जाए और तुरंत दूरी बना ले।

जिससे हम प्यार करते हैं क्या उसके साथ सेक्स कर सकते हैं ? Pyar Ke Sath Sex Karna

दोस्तों, अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं और आपका रिश्ता कई सारी कसौटीओ से होकर गुजरा है; तो आपका वह रिश्ता बहुत ही विश्वसनीय, अटूट और सम्मान से भरा होता है। चाहे कोई भी मुश्किल आ जाए; सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति आपको कभी भी किसी भी सिचुएशन में अकेला नहीं छोड़ता है।

ऐसे में, ऐसी कठिन परिस्थितियों में ही उस व्यक्ति की परख हो जाती है और आप उस पर आंख बंद करके विश्वास करते हैं। ऐसा मजबूत रिश्ता होने पर और सच्चा प्यार होने पर ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स बनाना कोई भी बुरी बात नहीं होती है। लेकिन, दुनिया में ऐसे कई लोग हैं; जो सिर्फ आपके साथ आपके शारीरिक आकर्षण के प्रति ही रहते हैं, उनको आपके भावना, आदर और प्रेम से कोई भी लेना देना नहीं होता है।

अगर ऐसा व्यक्ति आपके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा है; तो तुरंत सावधान हो जाए और ऐसे रिश्तो को तुरंत तोड़ दें; वही आपके लिए बेहतर होगा। जिस व्यक्ति से आप सच्चा प्यार करते हैं और वह व्यक्ति भी आपके साथ सच्चा प्यार करता हो; तो ऐसे व्यक्ति के साथ सुरक्षित तरीके से बनाया गया शारीरिक संबंध आपके रिश्ते में प्यार को बढ़ाता है और ऐसा सेक्स अच्छा भी माना जाता है।

जिससे हमने सेक्स किया क्या उससे प्यार करना जरूरी है ? Sex Karne Ke Bad Pyar Karna

दोस्तों, जैसे कि हमने देखा; सेक्स और प्यार में भावनात्मक रूप से बहुत बड़ा अंतर देखा जाता है। ऐसे में, सेक्स करते समय या किसी भी व्यक्ति के साथ सेक्स करने से पहले आपको दोबारा जरूर सोचना चाहिए। क्योंकि, सेक्स करने के बाद ऐसे व्यक्ति के साथ आपका लगाव और भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ जाता है।

अगर वह व्यक्ति आपके लिए सही नहीं है और सिर्फ सेक्स के लिए ही आप से रिश्ता जोड़ रहा है; तो बाद में ब्रेकअप होने के बाद आपके दिल को बहुत ठेस पहुंच सकती हैं और आप भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर हो सकते हैं। इसीलिए, किसी भी व्यक्ति के साथ सेक्स करने से पहले दोबारा सोचना चाहिए।

हालांकि, अगर आपने किसी व्यक्ति के साथ सेक्स कर लिया है और आपको उसके प्रति कोई भी भावनात्मक जुड़ाव महसूस नहीं हो रहा है; तो हो सकता है; कि यह सिर्फ शारीरिक आकर्षण है और प्यार बिल्कुल भी नहीं है। जरूरी नहीं है; कि किसी व्यक्ति के साथ गलती से या गलतफहमी से सेक्स हो जाए; तो उससे आपको प्यार करना ही है।

लेकिन, आगे से आपको यह ध्यान रखना है; कि किसी भी व्यक्ति के साथ सेक्स करने से पहले जरूर सोचें और पूरा भरोसा होने के बाद ही आपको सेक्स करना चाहिए।

सेक्स करने के बाद प्यार क्यों हो जाता है ? Sex Karne Ke Baad Pyaar

सेक्स करने के बाद प्यार
सेक्स करने के बाद प्यार

दोस्तों, शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया ही ऐसी है; जिसके तहत हमारे शरीर में अंदरुनी रूप से काफी सारे बदलाव आते हैं। चाहे पुरुष हो या महिला हो; शारीरिक संबंध बनाने के बाद उनमें प्यार ज्यादा बढ़ जाता है। आप चाहे शादी के पहले शारीरिक संबंध बनाए या शादी के बाद में; लेकिन शारीरिक संबंध बनाने के बाद में आपके भीतर प्यार और ज्यादा जागृत हो जाता है।

वैज्ञानिक रूप से, शारीरिक संबंध बनाते दौरान हमारे शरीर में फीलगुड हार्मोन रिलीज होते हैं; जिसकी वजह से महिलाएं एवं पुरुषों का मूड अच्छा बनने में मदद मिलती है। इसी कारण, शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्यार और एक दूसरे के प्रति आकर्षण और बढ़ने लगता है। जब भी हम किसी से प्यार करते हैं; तब उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते ही हैं।

साथ ही, जिससे हम सेक्स करते हैं; उसके साथ भी हम भावनात्मक जुड़ाव और अटैचमेंट महसूस करने लगते हैं। जब लड़का लड़की शारीरिक संबंध बनाते हैं; तब वह एक दूसरे के प्रति आदर और विश्वास की भावना रखते हैं। ऐसे में अगर रिश्ता सच्चा हो; तो सेक्स करने के बाद उनमें अटैचमेंट और बढ़ जाती है।

लेकिन, जिन लोगों का रिश्ता से आकर्षण के आधार पर टिका है; वह सेक्स करने के बाद एक दूसरे को थोड़े ही दिनों में इग्नोर करने लगते हैं और एक दूसरे के प्रति उनके मन में प्यार और सम्मान की भावना बिल्कुल भी नहीं रहती है।

लड़का और लड़की में सेक्स हो रहा है तो क्या वह प्यार है ? Sex Hona Yani Pyar Hai Kya ?

बिल्कुल नहीं! अगर कोई लड़का और लड़की सेक्स कर रहे हैं, तो जरूरी नहीं; कि उनमें प्यार हो और वह एक दूसरे से बहुत प्यार करते हो! दोस्तों, आजकल तो लड़के और लड़कियों में एक दूसरे के प्रति शारीरिक आकर्षण इतना बढ़ गया है; कि उस शारीरिक भूख को शांत करने के लिए वह किसी के साथ शारीरिक संबंध बना लेते हैं। लेकिन, यह बहुत ही गलत बात है।

अगर आप सच्ची में एक दूसरे के प्रति प्यार की भावना रखते हैं; तो आपके लिए सेक्स की भावना इतनी जरूरी नहीं होती। लेकिन, अगर आप किसी के प्रति सिर्फ शारीरिक आकर्षण महसूस करते हैं; तो प्यार की तो बात छोड़ो ही; लेकिन सिर्फ सेक्स के बारे में ही सोचते हैं। जरूरी नहीं; कि हर बार लड़का लड़की सेक्स कर रहे हो; तो उनमें प्यार की भावना ही हो। एक दूसरे के प्रति शारीरिक आकर्षण, सेक्स करने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply