नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, किसी लड़की को किस कैसे करें ? इस विषय के बारे में। दोस्तों, प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास माना जाता है। जब दो लोग प्यार करते हैं; तब वह एक दूसरे के साथ खुश रहने के बातें करते हैं और वादे निभाते भी हैं। प्यार में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है; हर कोई एक समान माना जाता है।

आज कल की दुनिया में लव मैरिज करने का चलन बढ़ता जा रहा है; जहां लोग एक दूसरे के साथ बिना शादी किए ही रहने लगते हैं और लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बनाते हैं। शारीरिक संबंध बनाने की शुरुआत किस करने से ही की जाती है। किस करना एक दूसरे के प्रति प्यार दर्शाने का सबसे बेहतरीन जरिया माना जाता है।

साथ ही, किस करने से हमारे शरीर को अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ देखने को मिलते हैं। परंतु, अगर आप सबसे पहली बार किस करने जा रहे हैं; तो आपके मन में कई सारे सवाल उठते हैं और आप थोड़े घबराए होते हैं। क्योंकि, किस करने में किसी तरह की भूल चूक हो जाती है; तो इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। पहली बार किस करने के बारे में आज हम पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं ।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; किसी लड़की को किस कैसे करते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।

किस क्यों करते हैं ? Kiss Kyo Karte hai ?

किस क्यों करते हैं
किस क्यों करते हैं

दोस्तों, जरूरी नहीं है; कि किस सिर्फ गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को ही किया जाता है। जब हम छोटे होते हैं; तब हमारे मां-बाप तथा हमारे घर के अन्य सदस्य हमें माथे पर, गालों पर चूमते हैं और अपना प्यार जताते हैं। प्यार जताने के साथ-साथ; होठों का हमारे माथे पर या गालों पर हुआ स्पर्श हमारे मस्तिष्क तक बहुत ही सकारात्मक तरंगे पहुंचाता है; जिससे हमें सुरक्षा और प्यार की भावना का अनुभव होता है।

बचपन से ही हमें किस के बारे में पता होता है और वह टच हम अच्छी तरीके से फील कर पाते हैं। जब हम बड़े होते हैं और हमें किसी के प्रति शारीरिक आकर्षण महसूस होता है; तब हम उसके आकर्षण के प्रती उसे किस करना चाहते हैं।

अगर एक लड़का लड़की को पसंद करता है; तो वह उसे गालों पर ही आप होठों पर किस करने की चाहत रखता है। एक दूसरे के प्रति प्यार जताने के लिए तथा अपने भावनाओं को जताने के लिए किस करना सबसे बेहतरीन जरिया माना गया है। लिप किस करने से दो लोगों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और वह प्यार का इजहार करते हैं।

किस लड़की को किस करना चाहिए ? Ladki Ko Kiss Karna

दोस्तों, लड़की को किस करने के लिए दो बातें सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। सबसे पहली बात, आप किसी भी सड़क राह पर चलते हुए लड़की को किस नहीं कर सकते। दूसरी बात, अगर आप लड़की को जानते भी हैं; तो वह लड़की किस करने के लिए कंफर्ट जोन में होना बहुत ही आवश्यक होता है।

अगर वह लड़की कंफर्ट जोन में नहीं है; तो आप इसे जबरदस्ती किस नहीं कर सकते हैं। किस उन लोगों में किया जाता है; जिनमें दोनों तरफ से प्यार का एहसास बराबर होता है।

अगर कोई लड़की आपसे उतना ही प्यार करती हैं, जितना आप उससे करते हैं और वह आप के प्रति काफी सुरक्षात्मक भावना रखती हैं; तो वह किस करने के लिए कभी मना नहीं करेगी और आप भी जबरदस्ती से उसे किस नहीं कर पाएंगे।

लड़की को किस करने के फायदे : Ladki Ko Kiss Karne Ke Fayde

लड़की को किस करने के फायदे
लड़की को किस करने के फायदे

लड़की को किस करने से निम्नलिखित फायदे देखने को मिलते हैं।

  1. किस करते समय चेहरे की मांसपेशियों में अच्छा एक्सरसाइज होता है; जिसके चलते चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं।
  2. किस करने से शरीर में कैलरी बर्न होती हैं; जिसके चलते मोटापा कम होने में मदद मिल पाती हैं।
  3. किस करने से शरीर में कॉर्टिसोल की मात्रा कम होती है; जिसके तहत हम तनाव से राहत पा सकते हैं।
  4. किस करने से हमारे शरीर में ऑक्सीटॉसिन जैसे केमिकल्स रिलीज होते हैं; जिससे हमारा रिश्ता मजबूत बनता है और हमें खुशी का अनुभव होता है।
  5. किस करने से शरीर में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है; जिसके चलते हमारी एजिंग की प्रोसेस धीमी हो जाती हैं और हम जवां बने रहते हैं।
  6. किस करने से शरीर में मौजूद ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं; जिससे महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली पीड़ा तथा दर्द से राहत मिल पाती है।
  7. किस करते समय शरीर में हार्ट रेट बढ़ता हैं और शरीर में मौजूद ब्लड वेसल्स फैल जाती है; जिससे रक्त प्रवाह बढ़ता है तथा हमारा रक्तचाप नियंत्रित रहने में मदद मिल पाती हैं।
  8. किस करने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है।

लड़की को किस कहा करना चाहिए ? होठों पर या गालों पर : Ladki Ko Kaha Kiss Kare ?

दोस्तों, जरूरी नहीं है; कि आप किसी लड़की को प्यार करते हैं; तो आप सिर्फ उसे होठों पर ही चूमेंगे। हर बार होठों को किस करने से काफी बोरिंग महसूस हो सकता है और इससे लड़की ऊब जाती हैं। अगर आप लड़की से प्यार करते हैं और आप की गर्लफ्रेंड भी आपसे प्यार करती हैं; तो बेशक आप उसे होठों पर किस कर सकते हैं।

परंतु, अपने प्यार को और उसके प्रति सम्मान को जताने के लिए आप उसे सबसे पहले माथे पर चुम सकते हैं। ऐसा करने से आपका उसके प्रति सम्मान झलकता है। साथ ही, होठों को किस करने के साथ-साथ, आप उसे चेहरे के अन्य हिस्सों में जैसे; उसके आंखों, माथे पर या ठोड़ी पर किस कर सकते हैं।

लड़की को किस करने के लिए कैसे मनाए ? Kiss Ke Liye Kaise Manaye ?

दोस्तों, जाहिर है; कोई भी लड़की सामने से आकर आपको यह नहीं बोलेंगे; कि आप मुझे किस करो। कम से कम हमारे भारत देश की लड़कियां तो इतनी मर्यादा में रहती हैं और किसी को भी अपने शरीर को टच नहीं करने देती हैं।

इसलिए, अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से सच्ची में प्यार करते हैं और वह भी आपके साथ कंफर्टेबल महसूस करती हैं; तो आप उसे किस करने के लिए निम्नलिखित तरीके से बना सकते हैं।

  1. लड़की को किस करने से पहले उसके मन में चल रहे बातों को जानने की कोशिश करें। अगर आप उसके साथ अभी तक फिजिकल नहीं हुए हैं; तो उसे किस करने के लिए मनाने के लिए आप विविध तरकीबे अपना सकते हैं। उसे किस करने के लिए आप उसे शारीरिक संकेत दे सकते हैं। जैसे; बातें करते हो आप लगातार उसके होठों की तरफ देख सकते हैं; जिससे उसे संकेत मिलते हैं, कि आप उसे किस करना चाहते हैं।
  2. आप उसके साथ अपने संबंधों को गहरा बनाने की कोशिश करें। आप उसकी आंखों में आंखें डालकर हुए देख सकते हैं या उसके हाथों को अपने हाथों में ले सकते हैं; जिससे उसका आपके प्रति विश्वास बढ़ जाता है। ऐसा होने पर किस की मांग करने पर वह नकार नहीं पाती हैं।
  3. लड़की को किस करने से पहले सही जगह और समय का चयन करना भी आवश्यक होता है; ताकि वह आपके साथ कंफर्टेबल महसूस कर सके। आप सबसे पहले जगह और समय का चयन करें और उसे उसके बारे में बता दे; जिससे वह सुरक्षित महसूस करती हैं और किस करने के लिए तैयार हो जाती हैं।
  4. लड़की को किस करने के लिए मनाने के लिए उसे ज्यादा मनाने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप सच्ची मैं उसे प्यार करते हैं और उसको इस बात का एहसास है; तो किस करने के लिए लड़की मना नहीं करती हैं तथा आपकी भावनाओं का आदर करती हैं।
  5. जब भी आप लड़की को किस करना चाहते हैं; तब उसके लिए कुछ अच्छा सा गिफ्ट लेकर जाएं। ऐसा करने से वह इंप्रेस हो जाती हैं और आपकी भावनाओं का आदर करते हुए किस करती हैं।
  6. लड़की को किस करने के लिए मनाने के लिए पहले से ही उसके साथ थोड़ा फिजिकल टच जरूर रखें। ऐसा करने से वह आपके सुरक्षात्मक टच को महसूस करने लगती हैं। ऐसा करने से जब भी आप उसे किस करने के लिए मनाते हैं; तो वह बहाना नहीं करती हैं और खुद ब खुद आपकी बाहों में आकर किस करने के लिए तैयार हो जाती हैं।

लड़की को किस कैसे करना चाहिए ? Kiss Kaise Kare ?

लड़की को किस करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी या जबरदस्ती बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए; यह आपके संस्कारों को दर्शाता है।

इसीलिए, लड़की को किस करने से पहले निम्नलिखित बातों को ध्यान में लीजिए; जिससे आपको लड़की को किस करने में आसानी होगी।

१) होठों पर ध्यान –

किसी भी लड़की को सबसे पहली बार किस करने से पहले उसे इंप्रेस करने के लिए और उस किस को यादगार बनाने के लिए लड़कों को अपने होंठों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना अतिरिक्त जरूरी हो जाता है। अगर लड़कों के होंठ अतिरिक्त रूखे सूखे हैं; तो इससे किस करने में मजा नहीं आता है और पहले किस की यादें नहीं बन पाती हैं। इसीलिए, रोजाना तौर पर अपने होठों पर लिप बाम लगाते रहे और होठों को नरम मुलायम बनाए रखें।

२) ओरल हेल्थ –

लड़की को किस करने से पहले अपने दांतो का अच्छे से साफ करें तथा ओरल हेल्थ का हमेशा ध्यान रखें। ऐसा ना हो; कि आप लड़की को किस करने जा रहे हैं और आपके मुंह से ही बदबू आ रही हैं! ऐसा होने पर आपका पहले किस का पूरा मजा ही किरकिरा हो सकता है। इसलिए, किस करने से पहले अपने दांतो को अच्छे से साफ जरूर करें।

३) धीमी शुरुआत –

लड़की को किस करते समय अतिरिक्त जल्दबाजी ना दिखाएं और सबसे पहला किस बहुत ही धीरे से शुरुआत करे। पहला किस करते हुए आपको उतावलापन बिल्कुल भी नहीं दिखाना होता है और अपने आप पर कंट्रोल रखना होता है धीमी शुरुआत करते हुए आप अपने गर्लफ्रेंड के होठों पर अपने होंठ रख सकते हैं और धीरे-धीरे किस कर सकते हैं। ऐसा करते हुए अपने गर्लफ्रेंड के होठों को काटने की या चूसने की गलती बिल्कुल भी ना करें।

४) लिप लॉक –

लड़की के साथ किस को आगे बढ़ते हुए आपको लड़की का निचला होंठ अपने मुंह में लेना हैं और अपना उपर का होंठ उसके मुंह में देना हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही धीरे-धीरे सावधानी से करनी है; जिससे आप दोनों एक दूसरे की किस्में पूरी तरीके से खो जाएं और लिप लॉक किस्स करें। लिप लॉक किस्स करते समय सांस लेना बिल्कुल भी ना भूले; जिससे आप लंबे समय तक किस कर सकते हैं।

५) जीभ और हाथो का प्रयोग –

किस करते समय हाथों का और जीभ का प्रयोग आपके किस को यादगार और रोमांचक बना देता है। किस करते वक्त आप अपनी गर्लफ्रेंड के गालों पर तथा उसके कमर पर हाथ से सकते हैं; जिससे वह आपके तरफ खींची चली आती है। साथ ही, महिलाएं किस करते हुए अपने जीवन साथी के कंधो पर तथा उसके सिर के पिछ्ले हिस्से पर हाथ रख सकती है। वहीं दूसरी ओर, किस करते हुए आप अपने जीभ को हल्के से अपने साथी के होठों पर फेर सकते हैं। अगर उसे यह अच्छा लगता है; तो आप उसे कसकर किस कर सकते हैं।

६) अलग एक्सपेरिमेंट –

अगर आप अपने साथी को किस करते हुए कुछ अलग एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं; तो ऐसा कर सकते हैं। अगर गर्लफ्रेंड आपके साथ किस करने में काफी सहज हो चुकी हैं; तो आप उसे हर तरीके से किस कर सकते हैं। आप बीच में थोड़ा रुक जाए और फिर से किस करते हुए उसे हर एंगल में किस कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, बीच-बीच में किस करते हुए आप अपने साथी के होठों को हल्के से काट सकते हैं; जिससे किस करने में एक अलग ही रोमांच पैदा हो जाता है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply