नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज का आर्टिकल होने वाला है, पीरियड्स में हस्तमैथुन करना इस विषय के बारे में । दोस्तों, महिलाओं की जिंदगी में हर महीने आने वाली माहवारी हमेशा अपने साथ कई सारी परेशानियों का पिटारा लेकर आती है। मासिक धर्म के दौरान एक महिला के शरीर में कई सारे बदलाव देखे जाते हैं; जिसके लक्षण वह महसूस कर सकती हैं।

कई महिलाओं को माहवारी के दौरान अतिरिक्त रक्तस्त्राव या अतिरिक्त कम रक्तस्त्राव होना, तनाव, पेट दर्द, मूड स्विंग्स, कमर दर्द, सिर दर्द, थकान एवं कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं को माहवारी से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी देखने को मिलती हैं; जैसे माहवारी में अनियमितता होना आदि। माहवारी के दौरान महिलाओं को अपने सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

पीरियड के दौरान महिलाओं के ऊपर कई सारी पाबंदियां लगाई जाती हैं; जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन से जुड़ी हुई पाबंदियां शामिल होती हैं। साथ ही, महिलाएं पीरियड के दौरान कई बार अपने रोजमर्रा के काम करने में भी असमर्थता महसूस करती हैं। ऐसा होने पर उनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

मासिक धर्म में होने वाले दर्द को कम करने के लिए महिलाएं विविध प्रकार से प्रयास करते हुए पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने की कोशिश करती हैं। पीरियड के दौरान इतनी सारी समस्याओं को खेलते हुए महिलाओं के मन में सवाल आता है; कि पीरियड के दौरान हस्तमैथुन करना चाहिए या नहीं?

हस्तमैथुन एक बहुत ही स्वाभाविक और प्राकृतिक प्रक्रिया है; जो महिला एवं पुरुष दोनों के द्वारा जिंदगी में कई बार दोहराई जा सकती हैं। हस्तमैथुन करने से सेक्स का आनंद उठाया जा सकता है। परंतु, अत्यधिक हस्तमैथुन करने से शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

पीरियड के दौरान हस्तमैथुन करना चाहिए या नहीं; इसके बारे में हम आज पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

क्या पीरियड्स में हस्तमैथुन कर सकते हैं ? Periods Me Hastmaithun Kar Sakte hai kya ?

क्या पीरियड्स में हस्तमैथुन कर सकते हैं
क्या पीरियड्स में हस्तमैथुन कर सकते हैं

दोस्तों, जिस तरह हर महीने आने वाली महावारी महिलाओं में एक प्राकृतिक प्रक्रिया है; ठीक उसी तरह शरीर में यौन उत्तेजना उत्पन्न होना यह बहुत ही प्राकृतिक प्रक्रिया होती हैं। आमतौर पर, महिलाओं के शरीर में यौन उत्तेजना कभी भी उत्पन्न हो सकती हैं; जिसे शांत करने के लिए वह पीरियड के दौरान हस्तमैथुन का सहारा ले सकती हैं।

हालांकि, कुछ महिलाओं को माहवारी के दौरान सेक्स करना सुरक्षित नहीं लगता है। ऐसे में, वह यौन उत्तेजना को शांत करने के लिए हस्तमैथुन कर सकती हैं। अध्ययन के अनुसार, माहवारी के दौरान हस्तमैथुन करना पूरी तरीके से सुरक्षित माना गया है। हर महिला का शरीर और उसका शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से काफी अलग होता है।

इसीलिए, हर महिला का सेक्स पैटर्न एक-दूसरे से काफी अलग पाया जाता है। कुछ महिलाओं को माहवारी के दौरान अधिक यौन उत्तेजना महसूस होती हैं; तो वहीं कुछ महिलाएं ओवूलेशन के दौरान या माहवारी खत्म होने के बाद अपने शरीर में यौन उत्तेजना अधिक महसूस कर पाती हैं।

ऐसे में, अगर महिलाओं को माहवारी के दौरान यौन उत्तेजना महसूस हो रही है और वह महावारी के दौरान सेक्स करना सुरक्षित नहीं मानती हैं; तो वह मास्टरबेशन करते हुए अपने यौन उत्तेजना को शांत कर सकती हैं।

पीरियड्स में हस्तमैथुन करने का मन करे तो क्या करें ? Periods ME Hastmaithun Karne Ka Man Kare To Kya Kare ?

पीरियड्स में हस्तमैथुन करने का मन करे तो
पीरियड्स में हस्तमैथुन करने का मन करे तो

दोस्तों, जैसा कि हमने पहले भी कहा; पीरियड्स जैसे एक प्राकृतिक प्रक्रिया है ; वैसे ही महिलाओं के शरीर में यौन उत्तेजना उत्पन्न होना यह भी प्राकृतिक प्रक्रिया होती है। महिलाओं के शरीर में कभी भी यौन उत्तेजना उत्पन्न हो सकती है और उसका कोई तय समय ही नहीं होता है। अगर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान शरीर में उत्तेजना महसूस हो रही हैं; तो वह हस्तमैथुन कर सकती है।

दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं; महिलाओं को महामारी के दौरान अपने पीरियड हाइजीन का पूरा ख्याल रखना जरुरी होता है; ताकि वह विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षित रह सके। ऐसे में, कुछ महिलाएं माहवारी के दौरान यौन उत्तेजना को शांत करने के लिए सेक्स करना सुरक्षित नहीं मानती हैं।

ऐसी परिस्थिति में महिलाएं महावारी के दौरान हस्तमैथुन करने का मन कर रहा है या शरीर में यौन उत्तेजना महसूस कर रही हैं; तो वह हस्तमैथुन कर सकती हैं। कई अध्ययन यह बताते हैं; कि महावारी के दौरान हस्तमैथुन करना पूरी तरीके से सुरक्षित माना गया है। परंतु, महावारी के दौरान बार-बार हस्तमैथुन करने से बचना चाहिए और अधिक पर हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए।

पीरियड्स में हस्तमैथुन करने के फायदे : Period Me Hastmaithun Karne Ke Fayde

महावारी के दौरान हस्तमैथुन करने से महिलाओं को निम्नलिखित स्वास्थ्यवर्धक फायदे देखने को मिलते हैं।

१) ऑर्गेज्म –

कई अध्ययन के अनुसार, महावारी के दौरान हस्तमैथुन करने से महिलाएं बेहतरीन ऑर्गेजम को प्राप्त कर सकते हैं। अन्य दिनों के मुकाबले माहवारी के दौरान हस्तमैथुन करने से महिलाएं चरमसुख का अधिक आनंद उठा सकती हैं। महावारी के दौरान हस्तमैथुन करने से महिलाओं के शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है; जिसके चलते महिलाएं अत्याधिक चरम सुख प्राप्त कर लेती हैं।

२) स्ट्रेस –

महावरी शुरू होने से पहले और माहवारी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे हार्मोनल परिवर्तन देखे जाते हैं; जिसके चलते महिलाओं में चिड़चिड़ाहट पैदा हो जाती हैं, वह ज्यादा गुस्सा करने लगती हैं और उनके मूड स्विंग्स की समस्या देखी जा सकती हैं। ऐसी परिस्थिति में महिलाओं को काफी शारीरिक और मानसिक तनाव को झेलना पड़ता है। परंतु, महिलाएं अगर माहवारी के दौरान हस्तमैथुन करती हैं; तो उनके शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है और माहवारी के दौरान आने वाले तनाव को कम करने में यह काफी मददगार साबित होता है।

३) दर्द और ऐंठन से राहत –

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द, कमर दर्द तथा मांसपेशियों की ऐंठन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है; जो की बहुत आम बात मानी जाती हैं। महावारी के दौरान हस्तमैथुन करने से इस दर्द और ऐंठन से महिलाओं को काफी हद तक राहत मिलती हैं और उनकी महावारी का दौर काफी हद तक आसान हो जाता है।

४) सेल्फ कॉन्फिडेंस –

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं काफी व्यस्त रहने लगी हैं और अपने आप को समय नहीं दे पाती हैं; जिसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। डिप्रेशन की समस्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाएं सेक्स का सहारा लेती हैं। ठीक उसी तरह मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करने से महिलाओं के पेल्विक एरिया में रक्त प्रवाह तेजी से बढ़ता है और वह काफी अच्छा महसूस करने लगती हैं। मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करने से कई महिलाओं को अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलती हैं।

पीरियड में हस्तमैथुन करने का सही तरीका : Period Me Hastmaithun Karne Ka Sahi Tarika

पीरियड में हस्तमैथुन करने के सही तरीके के बारे में जानने हेतु आपको निम्नलिखित जानकारी के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

  1. माहवारी के दौरान हस्तमैथुन करने से पहले अपने हाथों की अच्छे से साफ सफाई करें; ताकि आप विविध प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकती हैं।
  2. माहवारी के दौरान हस्तमैथुन करते समय पूरी योनि को टच करना या उसे छूना असहज हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में पीरियड के दौरान हस्तमैथुन का आनंद उठाने के लिए आप अपने क्लैटोरिस को टच कर सकती हैं और उसी को टच करते हुए हस्तमैथुन का आनंद उठा सकती हैं। साथ ही, महिलाएं महावारी के दौरान हस्तमैथुन करते समय सेक्स टॉय काफी ठीक तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
  3. महावारी के दौरान हस्तमैथुन करते समय इस बात का ध्यान हमेशा रखे; कि सेनेटरी पैड या टैंपोन पूरी तरीके से भरे हुए ना हो। क्योंकि, ऐसा होने से आपको मास्टरबेशन करने में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। इसीलिए, माहवारी के दौरान हस्तमैथुन करने से पहले सेनेटरी पैड या टैंपोन को बदल ले।
  4. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करते समय महिलाएं गहरे रंग के टॉवल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि, ऐसा करने से आपके बेडशीट भी गंदे नहीं होते हैं तथा आपके हाथों में भी गंदगी नहीं फैलती हैं।
  5. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करते समय आप अपने सेक्स पार्टनर का भी सहारा ले सकती हैं और उसके साथ यह प्रक्रिया का आनंद उठा सकती हैं। अगर आप चाहे; तो आप अकेले भी मासिक धर्म में मास्टरबेट कर सकती हैं।
  6. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करते हुए महिलाओं को अपने जननांगों के आसपास अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहिए; इससे आपके पीरियड हाइजीन को नुकसान हो सकता है।
  7. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करते हुए महिलाओं को अपने साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखना होता है; ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन ना हो सके।
  8. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करने के बाद महिलाओं को अपने हाथों को अच्छे से साफ करना होता है; ताकि उन्हें किसी भी तरह का ब्लड ना रहे और आप इंफेक्शन से सुरक्षित रह सके।
  9. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करने के बाद महिलाओं को अपने योनि की तथा योनि के आसपास के हिस्से की हल्के गुनगुने पानी की मदद से सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से मास्टरबेशन करते हुए फैला हुआ ब्लड अच्छी तरीके से धूल जाता है और आप सेनेटरी पैड को भी बदल सकती हैं।

पीरियड्स में हस्तमैथुन करते समय क्या ध्यान रखे ? Periods Me Hastmaithun Karne Ke Tips

मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करते समय महिलाओं को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है।

  1. पीरियड में हस्तमैथुन करने से पहले अपने हाथों की अच्छे से सफाई करना जरूरी होता है। क्योंकि, माहवारी के दौरान इंफेक्शन फैलने की संभावना सबसे अधिक होती हैं।
  2. पीरियड में हस्तमैथुन करते समय आप जो भी सेक्सटॉय का इस्तेमाल कर रही है; उसे भी अच्छी तरीके से साफ कर ले।
  3. पीरियड में हस्तमैथुन करते हुए आप अपने योनि में उंगलियां डाल सकती हैं; परंतु अतिरिक्त दबाव डालने से बचें। क्योंकि, इससे आपके जननांगों को हानि हो सकती हैं।
  4. पीरियड में हस्तमैथुन करते समय आप जिसकी बेडशीट या तोलिए का इस्तेमाल करते हैं; वह अच्छी तरीके से साफ होने चाहिए और गंदे बिल्कुल भी नहीं होने चाहिए।
  5. पीरियड में हस्तमैथुन करते समय अगर आप अपने योनि में उंगलियां डालना चाहती हैं और आपने मेंस्ट्रूअल कप या टेंपल का इस्तेमाल किया है; तो सबसे पहले उसे बाहर निकाल लीजिए।
  6. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करते समय जरूरी नहीं है; कि योनि में उंगलियां डालकर हस्तमैथुन किया जाए। आप योनि के बाहरी हिस्से को सहलाते हुए या क्लीटोरिस को छूते हुए भी हस्तमैथुन का आनंद उठा सकती हैं।
  7. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अपने योनि के हिस्से को अच्छे से साफ है जरूर करें और पीरियड हाइजीन को मेंटेन रखें।
  8. मासिक धर्म के दौरान हस्तमैथुन करने के बाद अपने हाथों की सफाई अच्छे से करें; ताकि आप किसी भी इंफेक्शन से सुरक्षित रह सके।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply