नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, महीने में कितनी बार सेक्स करना चाहिए ? इस विषय के बारे में। दोस्तों, जैसे कि हमारी जिंदगी में अन्य बातें जरूरी होती है; वैसे ही हमारे शरीर की यौन उत्तेजना को शांत करने के लिए सेक्स करना बहुत ही जरूरी होता है। सेक्स करने से हमें कई सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभ अभी देखने को मिलते हैं।

साथ ही, सेक्स करने से आपके रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव पड़ता है और आपका प्यार बढ़ने में भी मदद मिल पाती है। सेक्स करने से एक दूसरे की शारीरिक जरूरतों को जानने का अच्छा अवसर मिल पाता है। जैसे नहाना, खाना, पीना, पेशाब करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण भाग माने जाते हैं; वैसे ही सेक्स भी हम सभी की जिंदगी का अटूट हिस्सा माना जाता है।

इसीलिए, हमारे जीवन में सेक्स का महत्व अधिक होता है। साथ ही, हमें हमारे जिंदगी के बाकी पहलू पर ध्यान देते हुए सेक्स के बारे में भी नहीं भूलना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं; जो सिर्फ सेक्स को एक काम की तरह देखते हैं और जल्दबाजी में निपटाते हुए सो जाते हैं। लेकिन, ऐसे में आप एक दूसरे से शारीरिक रूप से तो पास में आ जाते हैं; परंतु एक दूसरे से भावनिक रूप से काफी दूर चले जाते हैं।

ऐसी परिस्थिति में अपने रिश्ते में जान डालने के लिए था अपने प्यार को बनाए रखने के लिए हफ्ते में जितना संभव हो सके; उतनी बार सेक्स करने की कोशिश करें। जब भी आपके मन में यौन उत्तेजना उत्पन्न होती है या आपकी पत्नी की शारीरिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आप सेक्स की प्रक्रिया कर सकते हैं। ऐसा करने से आप में विश्वास और एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ता ही जाता है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; महीने में कितनी बार सेक्स करना चाहिए, इसके बारे में पूरी जानकारी।

सेक्स क्यों करना चाहिए ? Sex Kyo Karna Chahiye ?

सेक्स क्यों करना चाहिए
सेक्स क्यों करना चाहिए

दोस्तों, जैसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हमारी छोटी-छोटी बातें मायने रखती हैं; वैसे ही सेक्स भी हम सभी की जिंदगी में बहुत मायने रखता है। जैसे हम रोज खाना खाते हैं, काम करते हैं, घूमने जाते हैं तथा रोज की गतिविधियों में अपना जीवन व्यतीत करते हैं; वैसे ही सेक्स करना भी हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

अगर हम शादीशुदा होने के बावजूद सेक्स पर ध्यान नहीं देते हैं; तो इससे हमारा जीवन साथी हमसे नाराज रहने लगता है और उसकी शारीरिक जरूरतों को हम ध्यान में नहीं रखते हैं इसके लिए वह आपसे काफी दुखी हो जाता है। अध्ययन के अनुसार, सेक्स करने से हमारे शरीर को कई सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं तथा मानसिक रूप से भी मजबूत होने में मदद मिल पाती हैं।

सेक्स करने से ना सिर्फ हमारे शरीर को अनगिनत प्रकार के लाभ देखने को मिलते हैं; बल्कि इससे हमारी जिंदगी पर भी बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। सेक्स करने से हमारे रिश्तो में प्यार बढ़ता है, भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है तथा एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न होती है। सेक्स करने से हम बच्चों को जन्म देते हैं; जो हमारे प्यार का प्रतीक होते हैं और आजीवन हमें प्यार देते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए; तो सेक्स करने से हमारा सामाजिक, भावनिक, मानसिक, शारीरिक तथा यौन जीवन पूरी तरीके से संतुलित रह पाता है; इसीलिए सेक्स करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

रोज सेक्स करेंगे तो क्या होगा ? Roj Sex Karoge To Kya Hoga ?

कई लोग रोजाना सेक्स करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप रोज सेक्स करते हैं या हफ्ते में नियमित रूप से सेक्स करना पसंद करते हैं; तो आपको निम्नलिखित स्वास्थ्यवर्धक फायदे देखने को मिलते हैं।

  1. रोज सेक्स करने से हमारी नींद बेहतर होती हैं तथा अनिद्रा की समस्या से राहत मिल पाते हैं।
  2. रोज सेक्स करने से एजिंग की प्रोसेस कम हो जाती हैं; जिसके चलते हम लंबे समय तक जवां बने रहते हैं तथा झुर्रियां झाइयां की समस्या से दूर रहते हैं।
  3. रोज सेक्स करने से महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा नियंत्रित होती है; जिसके चलते उन्हें हड्डियों की समस्या नहीं होती है और उनकी हड्डियां मजबूत बनी रहती है।
  4. रोज सेक्स करने से महिलाओं को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षणों से काफी हद तक राहत मिल पाती है।
  5. रोज सेक्स करने से महिलाओं के शरीर में हारमोंस का संतुलन बना रहता है; जिसके चलते उनके पूर्ण ही स्वास्थ्य पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है और महावारी की अनियमितता जैसी समस्याओं से बहुत सुरक्षित रह पाती है।
  6. नियमित रूप से सेक्स करने से महिलाएं तथा पुरुष अपने शरीर में रोग प्रतिकारक क्षमता में बढ़ोतरी देख सकते हैं; जिसके चलते वह विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षित रह पाते हैं।
  7. नियमित रूप से सेक्स करने से आपके शरीर में रक्त परिसंचरण अच्छे से होता है और शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन अच्छे से पहुंचता है; जिसके चलते आपका ह्रदय का स्वास्थ्य बढ़ता है तथा आप ह्रदय रोग, स्ट्रोक जैसी बीमारियों से सुरक्षित रह पाते हैं।
  8. नियमित रूप से किया गया सेक्स आपके शारीरिक एवं मानसिक तनाव को कम करता है और आप चिंता मुक्त रहने में मदद मिल पाती हैं।
  9. नियमित रूप से किया गया सेक्स पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर समस्या से सुरक्षित रखता है।
  10. अगर पुरुष एवं महिलाएं रोजाना तौर पर सेक्स करते हैं; तो वह प्राकृतिक पेन किलर का काम करता है और उनके शरीर में होने वाले दर्द से उन्हें राहत मिल पाती हैं।
  11. नियमित रूप से किया गया सेक्स दोनों ही साथियों में प्यार, सम्मान और सुरक्षितता की भावना को बढ़ाने का काम करता है।

महीने में कितनी बार सेक्स करना चाहिए ? Mahine ME Kitni Baar Sex Kare ?

दोस्तों, सेक्स आपकी जिंदगी को बेहतर बनाने का काम करता है और आपके रिलेशनशिप में भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ाता है। इसीलिए, महीने में कम से कम ८ से १० बार सेक्स अवश्य करना चाहिए। सेक्स करने के लिए आप अपने साथी को प्रोत्साहित कर सकते हैं। साथ ही, उसके साथ अपने रिलेशन को मेंटेन बनाए रखने के लिए सेक्स के महत्व के बारे में भी चर्चा कर सकते है।

जो कपल्स महीने में ८ से १० बार सेक्स करते हैं; वह काफी खुशहाल और प्यार भरी जिंदगी व्यतीत करते हैं। अध्ययन के अनुसार, महीने में १० बार किया गया सेक्स आपको शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने में भी मददगार साबित होता है। माना, कई कारणों की वजह से आपके सेक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

परंतु उन कारणों को दूर रखते हुए अपने रिश्ते में प्यार को बनाए रखने के लिए आप को सेक्स करने के लिए वक्त जरूर देना चाहिए और अपने पार्टनर के विचारों का भी सम्मान करना चाहिए। बढ़ती उम्र, अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव, शरीर में होने वाले हार्मोन परिवर्तन, रिश्ते में अनबन, शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे कारणों की वजह से आपके सेक्स लाइफ पर प्रभाव पड़ सकता है।

परंतु, यह पूरी तरीके से आपकी जिम्मेदारी है; कि आपको आपके इन सभी परेशानियों को झेलते हुए सेक्स लाइफ को पूरा वक्त देना है; जिससे आप अपने लाइफ में बैलेंस बनाकर रख सकते हैं। शारीरिक रूप से ज्यादा आपको मानसिक रूप से सेक्स की ज्यादा जरूरत होती है।

क्योंकि, कम सेक्स करने से आपके साथी को आपसे असुरक्षितता महसूस हो सकती है; जिसके चलते आपके रिश्ते पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है और आपका साथ ही मानसिक रूप से कमजोरी का अनुभव करने लगता है। इसीलिए, अपने रिश्ते को प्यार भरा बनाए रखने के लिए तथा अपने पूरे ही जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको महीने में ८ से १० बार सेक्स करना जरूरी हो जाता है।

पति पत्नी ने सेक्स करते समय क्या ख्याल रखना चाहिए ? Pati Patni Sex Karte Samay Kya Khayal Rakhe ?

पति पत्नी ने सेक्स करते समय निम्नलिखित बातों का ख्याल और ध्यान रखना चाहिए; जिससे उनके सेक्स लाइफ में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो और उनके रिश्ते में प्यार बढ़ता ही रहे।

  1. पति पत्नी को सेक्स करते समय या सेक्स करने से पहले एक दूसरे की रजामंदी को ध्यान में रखना बहुत ही जरूरी होता है। सेक्स करने के लिए एक दूसरे पर अतिरिक्त दबाव बिल्कुल भी ना डालें; यह आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है।
  2. पति पत्नी को सेक्स करते समय रोजमर्रा की टेंशन को और तनाव को बिल्कुल भी ध्यान में रखना नहीं चाहिए और सिर्फ अपने सेक्स के बारे में ही सोचना चाहिए।
  3. बेडरूम में जाने के बाद एक दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करते हुए और फोरप्ले का आनंद उठाते हुए सेक्स का मजा लेना चाहिए। पति तथा पत्नी को सेक्स करते समय जल्द फांसी बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ध्यान रखिए; सेक्स सिर्फ एक काम नहीं है; यह आपकी शारीरिक और मानसिक जरूरतों को पूरा करने का एक बेहतरीन जरिया होता है।
  4. पति को आकर्षित करने के लिए पत्नी को कुछ आकर्षित कपड़े पहनने चाहिए; जो उसे पसंद हो। ऐसा करने से आपकी सेक्स लाइफ में तड़का लग जाता है और उसमें जान बनी रहती।
  5. खास तौर पर, महिलाएं अपने मन में चल रहे सेक्स के विचारों को जाहिर नहीं करती हैं; जिसके चलते उनके पति का भी कंफ्यूज रहते हैं। ऐसी परिस्थिति में महिलाओं को अपने मन में जो भी सेक्स फैंटेसी है; उसके बारे में खुलकर अपने पति से बात करनी चाहिए। ऐसा करने से आप के पति आप की सेक्स की जरूरतों को अच्छी तरीके से जान पाते हैं और उसी तरीके से आपको यौन संतुष्टि दिलाते हैं।
  6. आमतौर पर देखा गया है; कि सेक्स करते हुए पुरुष काफी जल्दबाजी में रहते हैं और जल्दी ऑर्गेजम प्राप्त कर लेते हैं। परंतु, इस हड़बड़ी में महिला असंतुष्ट रह जाती हैं। लगातार यह परिस्थिति बनी रहने पर महिलाएं नाराज हो जाती हैं और शारीरिक दृष्टि से वह अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए, पुरुषों को अपने साथ अपने महिला साथी के चरम सुख को भी ध्यान में रखना चाहिए।
  7. सेक्स करते हुए आप चाहे; तो कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंडोम का इस्तेमाल करते हुए अगर आप सुरक्षित तरीके से सेक्स करते हैं; तो आप अनगिनत प्रकार के गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रह पाते हैं। साथ ही, कंडोम का सही तरीके से किया गया इस्तमाल महिला साथी को अनचाही गर्भावस्था से भी सुरक्षित रखता है।
  8. सेक्स करते हुए पति तथा पत्नी को एक दूसरे को शारीरिक तथा यौन जरुरतों को धान में रखना चाहिए; जिससे उनके सेक्स लाइफ में चार चांद लग जाते हैं।
  9. पति पत्नी सेक्स करते हुए अनेक प्रकार की सेक्स पोजीशन को ट्राय कर सकते है। ऐसा करने से उनके सेक्स लाईफ में रोमांच बढ़ जाता है और वह अपनी सेक्स लाइक को बेहतर तरीके से एंजॉय कर पाते हैं।
  10. सेक्स करते हुए पति पत्नी को अपने पर्सनल हाइजीन काफी विशेष ध्यान रखना चाहिए; जिससे उन्हें किसी भी तरह का इंफेक्शन ना हो सके और वह बिना किसी डर के सेक्स को एंजॉय कर सके।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply