नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, हनीमून को एंजॉय करने के लिए तैयारी और टिप्स इस विषय के बारे में। दोस्तों, हमारे भारत देश के कई इलाकों में आज भी दो अनजान लोगों की शादी कर दी जाती है; जो एक दूसरे को ठीक तरीके से पहचानते भी नहीं है। सदियों से चलते आ रहे इस रिवाज को निभाते हुए एक लड़की एक लड़के के साथ कई सारे एडजेस्टमेंट करते हुए शादि को निभाती हैं और एक सक्सेसफुल मैरिड लाइफ जीती है।

शादी चाहे किसी भी समाज या देश में हो; शादी के बाद शारीरिक मिलन होना अत्याधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शादी के बाद होने वाले शारीरिक मिलन के जरिए ही दो अनजान लोग एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं और उस प्रक्रिया के जरिए ही वह माता पिता बनने की खुशी भी प्राप्त करते हैं। दोस्तों, सेक्स हम सभी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण और अटूट हिस्सा माना जाता है।

शादी के बाद पहली रात को हमारे भारत देश में सुहागरात कहा जाता है। शादी के बाद एक दूसरे के साथ मिलन करते हुए पुरुष तथा महिला दोनों में ही काफी असहजता महसूस हो सकती हैं। इन असहज पलों को सहज बनाने के लिए कपल्स शादी के कुछ दिनों बाद कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान करते हैं। शादी होने के बाद कुछ दिनों में ही बाहर घूमने जाने और एक दूसरे के साथ अकेले पल बिताने की यात्रा को “हनीमून” कहा जाता है।

वैसे देखा जाए; तो हनीमून की यह प्रथा पश्चिमी देशों से होकर भारत देश में आई है। लेकिन, पिछले कुछ सालों से मॉडर्न कल्चर में और भारत देश के कई शहरों में हनीमून की यह प्रथा काफी लोकप्रिय हो गई है। जिसे देखो; वह शादी होने के बाद तुरंत हनीमून जाने को रेडी रहता है, उसके लिए शादी से पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं और कपड़े की खरीदी भी हो जाती है।

हनीमून हर किसी के लिए एक स्पेशल मोमेंट होता है; जिसके दौरान वह एक दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं, एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं तथा एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने में वह काफी सहज भी महसूस करते हैं। हनीमून के इस पल को खास बनाने के लिए लड़के तथा लड़कियां काफी सारी तैयारियां शादी से पहले ही कर लेते हैं। हर किसी के नीजी क्षणों के यादगार पलों से भरा हुआ यह हनीमून को अतिरिक्त स्पेशल बनाने के लिए हर कोई एक्साइटिड रहता है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; हनीमून मनाने के टिप्स तथा तैयारियो के बारे में पूरी जानकारी।

हनीमून क्या है ? Honeymoon Kya hai ?

हनीमून क्या है
हनीमून क्या है

दोस्तों, शादीशुदा होने के बाद नव दंपति जब सबसे पहली बार एक दूसरे के साथ घूमने जाते हैं; उसी को “हनीमून” कहा जाता है। हनीमून के दौरान नव दंपति एक दूसरे को अच्छी तरह से जानने की कोशिश करते हैं और वहीं से उनके प्यार भरे रिश्ते की भी शुरुआत होती है। एक दूसरे को जानने के साथ-साथ हनीमून के दौरान नव दंपति एक दूसरे के साथ फिजिकल भी होते हैं और सेक्स करने में उन दोनों को काफी सहजता भी महसूस होती है।

हनीमून के इस दौर में पुरुष तथा महिला एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हुए एक दूसरे के साथ शारीरिक मिलन करते हैं और भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जिंदगी भर के लिए जुड़ जाते हैं। वैसे देखा जाए; तो हनीमून पश्चिमी देशों की प्रथा है; जो उनसे होकर हमारे देश में भी आई है। हनीमून की शुरुआत सबसे पहले ब्रिटेन में १९वीं शताब्दी हुई थी; उसके बाद वह धीरे धीरे पूरे यूरोप देश में फैल गई।

हनीमून की परंपरा जब शुरू हुई; तब शादी के तुरंत बाद नव दंपत्ति हनीमून की यात्रा के लिए निकल जाते थे। परंतु, २१वीं सदी में आते हुए हनीमून के इस परंपरा में काफी बदलाव आ चुके हैं। आजकल शादी की तैयारियों में नव दंपत्ति दूल्हा एवं दुल्हन काफी थक जाते हैं; जिससे वह तुरंत हनीमून मनाने के लिए तैयार नहीं हो पाते हैं।

ऐसी परिस्थिति में शादी होने के कुछ दिनों तक वह आराम करते हैं और फिर बाद में हनीमून जाने के लिए तैयारी करते हैं। आजकल हनीमून को मनाने के लिए शादी होने के पहले ही दूल्हा एवं दुल्हन तैयारियां करना शुरू कर देते हैं। शादी के पहले हनीमून डेस्टिनेशन सिलेक्ट करते हैं और उस को देखते हुए अपने प्लानिंग रेडी करते हैं। हनीमून के लिए कपड़ों को का चयन भी शादी से पहले ही किया जाता है; जिससे दुला एवं दुल्हन एक दूसरे को सेक्स के लिए उत्तेजित कर सके।

हनीमून की तैयारी करने के लिए टिप्स : Honeymoon Ki Taiyari Karne Ki Tips

दोस्तों, हनीमून पर जाना आजकल कोई छोटी बात नहीं रह गई है! हनीमून के लिए आजकल इतनी तैयारियां की जाती है; जिसके सामने शादी की तैयारियां भी कम पड़ जाए! चुनौतियों से भरे हनीमून की इस तैयारी के काम को हल्का करने के लिए और आसान बनाने के लिए हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं; जो आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होने वाली है।

१) सही जगह का चयन –

हनीमून को जाने से पहले और उसकी तैयारी करने से पहले सबसे महत्वपूर्ण होता है; हनीमून के लिए सही जगह का चयन करना। हो सकता है; हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में दूल्हे की चॉइस दुल्हन से अलग हो और दुल्हन की चॉइस दूरी से अलग हो! इस मामले में दूल्हा दुल्हन को एक साथ बैठकर और दोनों की पसंद को कंबाइन करते हुए सही जगह का चयन करना होगा। आप हनीमून के लिए जो भी जगह का चयन कर रहे हैं; उस जगह पर जाने से पहले आपको डेट फिक्स करना भी आवश्यक होता है; तभी आप ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं।

२) चुनी हुई जगह का रिसर्च –

हनीमून के लिए सही जगह का चयन करने के बाद कपल्स को उस जगह के बारे में थोड़ा रिसर्च करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। आप जिस जगह पर जा रहे हैं; वहा आप कैसे जाएंगे, वहा सबसे अच्छे डेस्टिनेशन कौन से हैं, आप किस होटल में रुक सकते हैं, वहां का कौन सा खाना ज्यादा लोकप्रिय है तथा वह आप किस जगह पर जाकर शॉपिंग कर सकते हैं जैसे विविध प्रकार के बातों को ध्यान में रखते हुए आप हनीमून के हनीमून डेस्टिनेशन का रिचार्ज करें। ऐसा करने से आपको वहां पर जाने से पहले ही उस जगह के बारे में पूरा पता लग जाता है और आप बिना वक्त गंवाए उस जगह पर जाकर अपने हनीमून को एंजॉय कर सकते हैं।

३) शॉपिंग –

अब आ गया लड़कियों का सबसे मनपसंद विषय! शॉपिंग करना हर लड़की को पसंद होता है। ऐसे में, अगर वह हनीमून के लिए शॉपिंग कर रही है; तो उसके एक्साइटमेंट आप सोच भी नहीं सकते है! आप जिस जगह पर हनीमून मनाने जा रहे हैं; वह जगह ठंडी है या गरम है; इस बात के ऊपर हनीमून शॉपिंग निर्भर करती है अगर आप जिस जगह जा रहे हैं। अगर वह जगह अधिक ठंडी है या अधिक गर्म है; तो उस वातावरण के अनुसार आपको कपड़ों की शॉपिंग करनी चाहिए। साथ ही, महिलाएं तथा पुरुष अपने अंतर्वस्त्र की शॉपिंग खासतौर पर जरूर करें। क्योंकि, मार्केट में स्पेशल हनीमून मनाने के लिए विविध प्रकार के अंडर गारमेंट्स उपलब्ध होते हैं; जिनको पहनने के बाद हनीमून का मजा दोगुना हो जाता है।

हनीमून कब और कहां मनाना चाहिए ? Honeymoon kab aur kaha Manana chahiye ?

हनीमून कब और कहां मनाना चाहिए
हनीमून कब और कहां मनाना चाहिए

दोस्तों, हनीमून मनाना हर किसी के लिए काफी प्राइवेट और निजी बात होती है। इसीलिए, हनीमून कब और कहां मनाना चाहिए; यह बात हर किसी कपल्स के विचारधाराओं पर निर्धारित होता है। हनीमून मनाने के लिए आपको जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करनी है और ज्यादा लेट भी नहीं होना है; जिससे कि हनीमून का मजा ही किरकिरा हो जाए।

हनीमून को शादी के कुछ दिनों बाद आराम करने के बाद मनाया जा सकता है। साथ ही, हनीमून को मनाने के लिए आप दोनों मिलकर कुछ विशिष्ट प्रकार की जगह का चयन कर सकते हैं; जो आप दोनों को ही पसंद हो और जहां जाकर आप अपना हनीमून मनाना पसंद करेंगे। हनीमून मनाने के लिए जरूरी नहीं है; कि आपको बहुत पैसे खर्च करने की जरूरत होती है।

अगर आप ज्यादा खर्चा करते हुए हनीमून नहीं मनाना चाहते हैं; तो आप आपके नजदीकी किसी हिल स्टेशन पर या बीच पर जाकर भी हनीमून का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए आपको विदेश में या भारत के कई हनीमून प्लेसेस पर जाकर ही हनीमून मनाने की जरूरत नहीं होती है।

हनीमून करते समय अपने पार्टनर से कैसे बात करें ? Honeymoon Karte Samay Partner Se Kaise Baat Kare ?

दोस्तों, हनीमून मनाने के लिए कपल्स प्लान तो कर लेते हैं; परंतु मन में फिर भी हिचकिचाहट बनी रहती है। खासतौर पर, जब नव दंपति एक दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं और बिना एक दूसरे के जाने ही वह एक दूसरे से शादी कर लेते हैं; तो हनीमून के लिए घर से निकलने के बाद भी उनके मन में थोड़ा डर लगा रहता है।

इस समस्या का निवारण करने के लिए सबसे पहले उन दोनों को अपने मन में किसी भी तरह की हिचकिचाहट को निकाल कर फेंक देना चाहिए। सबसे पहले, तो आप अपने पार्टनर को एक दोस्त के हिसाब से देखें और दोस्त के साथ बात करते हैं; वैसे ही उसके साथ बात करने की कोशिश करें। हनीमून डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद तथा ट्रैवल के बाद आराम करें।

ऐसा करने से आप काफी कंफर्टेबल महसूस करते हैं। साथ ही, हनीमून डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद खुद को कंफर्टेबल महसूस कराने के लिए सबसे पहले कुछ अच्छे प्लेसेस पर जाकर विजिट करें और एक दूसरे की पसंद नापसंद जानने की कोशिश करें। जब आप सबसे पहली बार फिजिकल हो रहे होते हैं; तब मन में थोड़ा अनकंफर्टनेस आना एक जाहिर बात होती है।

परंतु, सबसे पहले अपने फीमेल पार्टनर को आप उसके हाथ को अपने हाथ में लें तथा उसके साथ अच्छी-अच्छी बातें करें, उसकी पसंद नापसंद जानने की कोशिश करें। हनीमून मनाते समय आपको बहुत ही संयम रखने की आवश्यकता होती है और बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं करनी होती है। हनीमून मनाते समय आप अपने पार्टनर के साथ कुछ नटखट बातें भी कर सकते हैं; जिससे माहौल थोड़ा हल्का हो जाए।

ऐसा करने से आपकी फीमेल पार्टनर पूरी तरीके से सहज हो जाती है और वह खुद पहले पहल करते हुए आपको अपने बाहों में भर लेती हैं। अगर दोनों ही पाटनर हनीमून मनाने के लिए कंफर्टेबल हो जाते हैं; तो संभोग करना बहुत ही आसान हो जाता है।

हनीमून के दौरान सेक्स करने के टिप्स : Honeymoon Ke Dauran Sex Karne Ke Tips

हनीमून के दौरान सेक्स करने के टिप्स
हनीमून के दौरान सेक्स करने के टिप्स

दोस्तों, हनीमून के दौरान सेक्स करने के लिए आपको थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता होती हैं और हमारे द्वारा बताए गए टिप्स आपके लिए काफी मददगार भी साबित हो सकते हैं।

१) संयम –

हनीमून की रात में खास तौर पर पुरुषों को अपने आप पर थोड़ा संयम रखने की ज्यादा आवश्यकता होती है। क्योंकि, शारीरिक आकर्षण के प्रति पुरुष अधिक उत्तेजित रहते हैं। परंतु, शादी की पहली रात को हर महिला थोड़ा असहज महसूस करती हैं। इसीलिए, हनीमून मनाते समय आपको धीरे-धीरे से शुरुआत करनी चाहिए तथा आपके पार्टनर को सहज महसूस कराने की भी जरूरत होती है। जैसे ही आप अपने पार्टनर को सहज महसूस करा देते हैं; वह संभोग के लिए कंफर्टेबल हो जाती है और सेक्स के लिए उत्तेजित भी हो जाती है।

२) अच्छे कपडे –

हनीमून को मनाने के लिए कपड़े आपकी काफी हद तक मदद कर सकते हैं। हनीमून को जाने से पहले ही आपको अच्छे से कपड़ों की खरीदारी कर लेनी चाहिए; ताकि आपको हनीमून की रात में पार्टनर को मनाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत ना पड़े। आजकल हनीमून की रात में पहनने के लिए विविध प्रकार के अंडर गारमेंट्स उपलब्ध होते हैं; जो महिलाएं और पुरुष आसानी से खरीद सकते हैं। हनीमून की रात को अतिरिक्त स्पेशल बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के लिए भी विशिष्ट प्रकार के नाइटी या अन्य कपड़ों को खरीद सकते हैं; जिसके चलते वह खुश हो जाती हैं और सेक्स के लिए उत्तेजित हो जाती हैं।

३) सेल्फ कॉन्फिडेंस –

दोस्तों, हनीमून की रात में पुरुष अपने सेक्स परफॉर्मेंस के बारे में काफी तनाव में आ जाते हैं; जिसके चलते वह हनीमून के शुरुआत में ही खुद के आत्मविश्वास को खो देते हैं। लेकिन, ऐसा करना गलत होता है। अगर आप अपने पार्टनर को अच्छी तरीके से नहीं जानते हैं; तो सबसे पहले अपना आत्मविश्वास कम नहीं होने देना चाहिए। साथ ही, अपने पार्टनर के साथ अच्छी बातें करते हुए उसे थोड़ा सहज बनाए और उसके बाद में शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत करें। ऐसा करने से आपके कॉन्फिडेंस की लेवल भी बनी रहती हैं और आपकी हनीमून के यादगार पलों को आप खुशी से जी पाते हैं।

४) लुब्रिकेंट –

सबसे पहली बार शारीरिक संबंध बनाते हुए महिलाएं पहले ही थोड़ी असहज होती हैं। साथ ही, पहली बार सेक्स करने के दौरान महिलाओं को अपने योनि के हिस्से में थोड़ा दर्द का अनुभव भी हो सकता है; जिससे हनीमून का मजा किरकिरा हो सकता है। इस समस्या का निवारण करने के लिए और हनीमून के पलों को यादगार बनाने के लिए आप सेक्स करने से पहले लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान रहे, लुब्रिकेंट के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल ना करें; क्योंकि इससे महिलाओं को इष्ट इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती हैं। अगर पुरुष हनीमून की रात को सेक्स के दौरान लुब्रिकेटेड कंडोम का इस्तेमाल करते हैं; तो इससे अतिरिक्त चिकनाहट का अनुभव होता है और सेक्स की प्रक्रिया का आनंद भी उठाया जा सकता है।

५) नो एक्सपेरिमेंट –

दोस्तों, आजकल इंटरनेट पर मिलने वाले सेक्स वीडियोस को देखते हुए पुरुष पहले ही रात में सेक्स करते हुए कई सारे एक्सपेरिमेंट करने के बारे में सोचते हैं; लेकिन ऐसा करना गलत होता है और इससे आपके हनीमून का मजा पूरी तरीके से बिगड़ सकता है। आपको इस बात को हमेशा ध्यान में रखना है; कि हनीमून बनाते समय आपको आपके पार्टनर का विश्वास जीतना है और कुछ खास पलों को यादगार बनाना है। इसीलिए, हनीमून की पहली ही रात को सेक्स करते हुए अतिरिक्त एक्सपेरिमेंट करने से बचें और सबसे पहले भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करें।

६) शरीर की स्वच्छता –

दोस्तों, हनीमून की रात को स्पेशल बनाने के लिए अपने शरीर की स्वच्छता पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी होता है; जितना कि आप हनीमून की बाकी तैयारियों पर ध्यान देते हैं। लाजमी है, शादी की तैयारियों में दूल्हा-दुल्हन इतने थक जाते हैं; कि शादी के तनाव में आकर उनके शरीर में रोग प्रतिकारक क्षमता पहले ही कम हो जाती हैं। साथ ही, हनीमून के दौरान ज्यादा संभोग करने से महिलाओं को योनि का इन्फेक्शन होने का डर भी लगा रहता है।

इस समस्या से सुरक्षित रहने के लिए और हनीमून के यादगार पलों को जीने के लिए पुरुष तथा महिला को अपने जननांगों की तथा पूरे ही स्वास्थ्य की उचित सफाई और ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। हनीमून के दौरान किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए सेक्स करने के बाद पेशाब जरूर करें, अपने जननांग के हिस्से की साफ सफाई जरूर करें तथा हर बार नए अंडरवियर को पहने। साथ ही, अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें और हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करें।

हनीमून के समय क्या हम ओरल सेक्स कर सकते हैं ? Honeymoon Me Oral Sex

दोस्तों, हनीमून को किस तरीके से मनाना है; यह बात हर किसी कपल के विचारधाराओं पर और पसंद पर निर्धारित होती हैं। आजकल कई ऐसे कपल्स होते हैं; जो हनीमून में सेक्स के दौरान कई एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं अगर आप की महिला साथी हनीमून के दौरान सेक्स करते हुए ओरल सेक्स करने के लिए पूरी तरीके से सहज और कंफर्टेबल है; तो आप हनीमून के समय ओरल सेक्स कर सकते हैं। ओरल सेक्स करते हुए आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना जरूरी होता है तथा इंफेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए उचित प्रकार की कंडोम का इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है।

हनीमून के समय कैसे कपड़े पहने : Honeymoon Ke Samay Kapde Kaise Pehne ?

दोस्तों, हनीमून के समय से कपड़े पहनने चाहिए; जिससे आप दोनों को काफी अच्छा और कंफर्टेबल महसूस हो सके। हनीमून के पलों को यादगार बनाने के लिए आप विशेष तौर पर कपड़ों की खरीदारी शादी के पहले ही कर सकते हैं। हनीमून को और रोमांटिक बनाने के लिए पुरुष अपनी महिला साथी के लिए किसी सरप्राइस गिफ्ट का भी प्लान कर सकते हैं और हनीमून के रात को उसे वह गिफ्ट दे सकते हैं।

साथ ही, गिफ्ट किया हुआ कपड़ा उसे पहनना को बोल सकते हैं और पहनने के बाद उसकी तारीफ कर सकते हैं ऐसा करने से वह सेक्स के लिए अधिक उत्तेजित हो जाती हैं और आपका हनीमून काफी यादगार साबित हो सकता है। हनीमून के दौरान आप विशेष कपड़ों की खरीदारी जरूर करें; इससे आपके हनीमून में एक अलग ही तड़का लग जाता है।

साथ ही, हनीमून के दौरान आप कहीं घूमने फिरने जाते हैं; तो उस जगह के मौसम के अनुसार ही कपड़ों की खरीदारी करे। हनीमून के दौरान पहनने के लिए ट्रेंडी कपड़ों की खरीदारी करें; ताकि इससे आपका हनीमून एक यादगार पल बनकर रह जाएगा और आप उन कपड़ों में काफी अच्छा महसूस कर पाएंगे।

हनीमून करते समय कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए क्या और किस प्रकार के कंडोम का इस्तेमाल करें ? Honeymoon Karte Samay Condom Ka Istmal

दोस्तों, आजकल ऐसे कई कपल होते हैं; जो शादी होने के तुरंत बाद बच्चा पैदा करने से परहेज कर देते हैं। इसीलिए, अनचाहे गर्भावस्था से छुटकारा पाने के लिए पुरुषों द्वारा सेक्स करते हुए कंडोम का पहनना तथा महिलाओं द्वारा गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना है; जैसे गर्भनिरोधक उपायों को अपनाते हुए कपल्स शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय करते हैं।

अगर आप शादी होने के तुरंत बाद बच्चा पैदा नहीं करना चाहते हैं; तो आप हनीमून की रात से ही कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। हनीमून के दौरान आप चाहे तो कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं; इससे आपके सेक्स का एक अलग ही अनुभव होता है। सेक्स के दौरान आप लुब्रिकेटेड कंडोम का इस्तेमाल करें; जिससे आपके सेक्स के दौरान आसानी हो सके।

लुब्रिकेटेड कंडोम का इस्तेमाल करने से अतिरिक्त चिकनाहट की वजह से बिना दर्द के महिला साथी भी सेक्स को एंजॉय कर सकती हैं। आजकल मार्केट में विविध फ्लेवर्ड कंडोम उपलब्ध होते हैं तथा डॉटेड कंडोम उपलब्ध होते हैं; जिनका चयन आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कर सकते हैं।

हनीमून के समय बाहर घूमने जाना जरूरी है क्या ? Honeymoon Ke Samay Bahar ghumne Jana Kyo Karuri hai ?

दोस्तों, शादी का माहौल नव दंपति के लिए काफी तनाव भरा होता है; जिसमें शारीरिक और मानसिक तनाव दोनों शामिल होते हैं। लंबे चलने वाले शादी की रस्मों को निभाते हुए ज्यादा तौर पर महिलाएं अधिकतर शारीरिक एवं मानसिक तनाव का अनुभव करती हैं। वहीं दूसरी ओर, पहली बार शुरू होने वाले सेक्स लाइफ को अनुभव करने से पहले पुरुष भी अपने सेक्स परफॉर्मेंस के बारे में काफी चिंतित रहते हैं।

इस तनाव भरे माहौल से दूर जाकर अपने प्यारे जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पलों को बिताने के लिए और हनीमून मनाने के लिए थोड़ा घर से बाहर निकलना और हनीमून डेस्टिनेशन पर जाकर एंजॉय करना एक बहुत ही बेहतर विकल्प होता है। लेकिन, हर किसी की फाइनेंशियल कंडीशन एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं।

शादी में ढेरों पैसा खर्च करने के बाद कई कपल्स दूर जाकर हनीमून मनाना अवार्ड नहीं कर पाते हैं। इस समस्या का निवारण करने के लिए कपल अपने नजदीकी हिल स्टेशन या कहीं छोटी सी घूमने वाली जगह पर जाकर भी दो से तीन दिनों में अपने हनीमून को एंजॉय कर सकते हैं। आप एक छोटी सी ट्रिप प्लान करें; जो काफी सुंदर हो।

एक ऐसी जगह चुने; जिसमें आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत ना पड़े तथा आप बिना किसी हिचकिचाहट के एक दूसरे के साथ कुछ यादगार पलों को बिता सकें। हनीमून मनाने के लिए यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है; कि आप बहुत पैसा खर्च करें, आप विदेश में जाकर हनीमून मनाए या भारत के हनीमून डेस्टिनेशन पर जाकर ही हनीमून मनाए।

आप अपनी माली हालत को देखते हुए अपने जरूरत और हैसियत के हिसाब से अपना हनीमून बहुत ही अच्छे से प्लान कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको थोड़ा स्मार्टनेस दिखाने की जरूरत होती है और आप अपना हनीमून बहुत ही यादगार बना सकते हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply