नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट से दूध लीक हो रहा है ?  तो इस विषय के बारे में। दोस्तों, ९ महीने की गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में अनगिनत बदलाव देखे जाते हैं। बच्चों को जन्म देने के बाद भी एक महीना के शरीर में काफी सारे बदलाव होते हैं।

डिलीवरी के बाद  शरीर में होने वाले इन सभी बदलावों के साथ एडजस्ट करते हुए महिलाओं को कई सारी मशक्कत करनी पड़ती हैं। साथ ही, नई-नई माता होने की वजह से महिलाओं को थोड़ा डिप्रेशन भी होता है; जिससे निपटने के लिए भी उन्हें हमेशा प्रयत्नशील रहना पड़ता है। डिलीवरी के बाद होने वाले इन बदलावों की वजह से महिलाएं काफी परेशान हो जाती हैं।

गर्भावस्था के दौरान ही महिला के ब्रेस्ट में दूध बनाने वाली ग्रंथियां का निर्माण हो जाता है; जिसके परिणाम स्वरुप बच्चों को जन्म देने के कुछ ही समय बाद स्तनों में से दूध आने लगता है। डिलीवरी के बाद माता के स्तनों में से दूध लीक होना; सबसे आम समस्या मानी जाती है। बच्चों को स्तनपान कराने की शुरुआती कुछ दिनों में यह समस्या देखने को मिलती हैं।

हालांकि, सभी महिलाओं में यह समस्या नहीं देखी जाती है। परंतु, बहुत सी महिलाएं इस समस्या से गुजरती जरूर है। स्तनों में से लीक होने वाला यह दूध अपने आप ही कुछ दिनों में बंद हो जाता है। स्तनों में पर्याप्त दूध बनना इस बात का संकेत होता है; कि आपका बच्चा ठीक तरीके से स्तनपान कर रहा है।

परंतु, कई बार महिलाओं को कहीं बाहर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर ब्रेस्ट में से दूध लिक होता है; तो वह कपड़ों पर दाग पड़ जाते हैं और दिखने में काफी गंदा दिखता है। इस शर्मिंदगी से बचने के लिए महिलाओं को कुछ घरेलू उपाय अपनाना चाहिए; जिससे ब्रेस्ट में से लीक हो रहा दूध की समस्या नियंत्रित हो सकती है।

तो दोस्तों आज जानेंगे, डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट में से दूध के लीक हो रहा है तो क्या करना चाहिए; इस विषय के बारे में पूरी जानकारी।

ब्रेस्ट से दूध लीक क्यों हो सकता हैं ? Breast Se Dudh Leak Kyo Hota Hai ?

ब्रेस्ट से दूध लीक क्यों हो सकता हैं
ब्रेस्ट से दूध लीक क्यों हो सकता हैं

डिलीवरी के बाद या बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के ब्रेस्ट में से दूध लीक होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं।

१) प्रोलेक्टिन का असंतुलन –

गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन का निर्माण होता है; जो दूध के उत्पादन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई बार बच्चों को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव की वजह से प्रोलेक्टिन हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है; जिसके परिणाम स्वरुप दूध का उत्पादन बढ़ जाता है और ब्रेस्ट में से दूध लीक हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से बात करना या सलाह लेना जरूरी होता है।

२) प्रेग्नेंसी –

अध्ययन बताते हैं; कि लगभग १६ से १७वें हफ्ते में यानी दूसरी तिमाही में महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध का निर्माण शुरू हो जाता है; जिसे “कोलोस्ट्रम” कहा जाता है। बच्चों को जन्म देने के बाद एक महिला के ब्रेस्ट में से दूध लीक हो जाता है। क्योंकि, पहले से ही ब्रेस्ट में दूध मौजूद होता है और संचय की क्षमता से अधिक दूध का निर्माण की वजह से यह दूध लीक हो सकता है।

३) आहार –

एक गर्भवती तथा बच्चों को जन्म देने के बाद माता के खानपान का विशेष ख्याल रखा जाता है; ताकि उसका पोषण बच्चों को भी मिल सके। ऐसे में, ब्रेस्ट में दूध के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सौंफ, मेथी और शतावरी जैसे पदार्थों का आहार में समावेश किया जाता है; जिसके परिणाम स्वरुप ब्रेस्ट में दूध का उत्पादन बढ़ जाता है। ऐसा आहार का सेवन करने के बाद महिलाओं के स्थानों में दूध के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है; जिसके चलते क्षमता के अधिक दूध का निर्माण होने की वजह से स्तनों में से दूध लीक हो सकता है।

४) ब्रेस्टफीडिंग –

बच्चे को जन्म होने के बाद कुछ दिनों तक बच्चे द्वारा दूध की मांग कम होती है; जिसके परिणाम स्वरुप स्तनपान कम होता है और अतिरिक्त मात्रा में दूध का उत्पादन होने की वजह से ब्रेस्ट में से दूध लीक हो सकता है। साथ ही, अगर किसी कारणवश या किसी बीमारी के जलते एक माता अपने बच्चे को दूध नहीं पीला पाती है; तब भी ब्रेस्ट में से दूध लीक होने की समस्या देखने को मिलती है।

ब्रेस्ट से दूध लीक होने के नुकसान क्या है ? Breast Se Dudh Leak Hone Ke Nuksan

दोस्तों, बच्चों को जन्म देना और उसे अपना दूध पिलाना; एक माता का सबसे बड़ा सपना होता है। ऐसे में, अगर वह अपने बच्चों को दूध पिलाती है; तो उस समय सबसे ज्यादा खुश होती है। परंतु, कई माताएं डिलीवरी के बाद स्तनों में से दूध लीक होने की समस्या का शिकार हो जाती है।

ऐसी स्थिति में अगर माताएं कहीं बाहर जाना चाहती हैं या जॉब पर लौटना चाहते हैं; तब उन्हें इस समस्या की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर एक माता के स्तनों में से दूध लिक होता रहता है; तो रिसाव की वजह से कपड़ों पर दाग लग जाते हैं और वह दिखने में काफी गंदा दिखता है।

वहीं दूसरी ओर, दूध लीक होने की वजह से एक महिला के निप्पल हमेशा गिले रहते हैं; जो निप्पल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। निप्पल के आसपास गीलापन रहना इन्फेक्शन का कारण भी बन सकता है। इसीलिए, महिलाओं को स्तनों में से निरंतर लीक होने वाली दूध की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और एक अंतराल के बाद डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

बच्चों को जन्म देने के बाद ब्रेस्ट से दूध लीक हो रहा है तो क्या करें ? Baccho ko Janm Dene Ke Bad Dudh Leak Hona ?

दोस्तों, बच्चे को जन्म देने के बाद अगर महिलाओं के ब्रेस्ट में से दूध लिक होता है; तो उन्हें निम्नलिखित उपाय अपनाना चाहिए।

१) रात को ब्रा पहनना –

डिलीवरी के बाद अगर एक माता के स्तनों में से लगातार दूध लिक होता रहता है और रात में भी यह समस्या बढ़कर रहती हैं; ऐसी स्थिति में उनके कपड़े तथा बेडशीट गंदा होने की संभावना बनी रहती है। इस समस्या से बचने के लिए रात के समय में भी कंफर्टेबल ब्रा पहनने की कोशिश करें; जिसके चलते दूध लीक होने की समस्या से आप सुरक्षित रह सकती हैं। अगर आप ब्रा पहनने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं; तो रात को आपके ब्रेस्ट के आसपास लपेटने के लिए साफ सूती कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकती है। 

२) मोटे या गहरे रंग के कपड़े –

बच्चों को जन्म देने के बाद निरंतर में माता के ब्रेस्ट में से दूध लीक होने की समस्या बरकरार रहती है; तो वह कहीं बाहर जाते समय गहरी प्रिंटेड डार्क रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें। ऐसा करने से दूध लीक हो रहा है; तब भी वह दिख नहीं पता है और आप को शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ती है।

३) स्तनपान कराना –

डिलीवरी के बाद स्तनों में से होने वाले लीकेज की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए माता को अपने शिशु को निरंतर समय-समय पर स्तनपान कराते रहना सबसे महत्वपूर्ण उपाय साबित होता है। बच्चों को जन्म देने के बाद लगभग ६ से ७ महीने तक सिर्फ और सिर्फ मां का ही दूध पिलाया जाता है। ऐसी स्थिति में उसका पोषण पूरा करने के लिए और ब्रेस्ट में से लीक हो रहे दूध से बचने के लिए माताएं समय पर उसे स्तनपान कराती रहे।

४) ब्रेस्ट पैड का इस्तेमाल –

आजकल मार्केट में ऐसे कई प्रकार के ब्रेस्ट पैड उपलब्ध होते हैं; जिनका चयन आप अपनी सहूलियत के अनुसार और जरूरत के अनुसार कर सकती है। ब्रेस्ट पैड का सही तरीके से किया गया इस्तेमाल बच्चों को जन्म देने के बाद ब्रेस्ट में से हो रहे लीकेज की समस्या से सुरक्षित रखने में काफी हद तक मदद गार साबित होता है। मार्केट में विविध प्रकार के सिंथेटिक, सिलिकॉन से बने हुए या कॉटन के ब्रेस्ट पैड उपलब्ध होते हैं। परंतु, बेहतर है; कि आप कॉटन के ब्रेस्ट पैड का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि, यह आपके ब्रेस्ट के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हो सकता है।

५) दूध स्टोर करके रखें –

बच्चों को जन्म देने के बाद अगर महिलाओं को निरंतर स्तनों में से दूध लीक होने की समस्या हो रही है; तो वह इस अतिरिक्त दूध को किसी बर्तन में निकालकर स्टोर करके भी रख सकती हैं। कई ऐसी महिलाएं होती हैं; जिन्हें बच्चों को जन्म देने के कुछ ही महीना बाद अपने प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियां को संभालने के लिए ऑफिस जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वह अपना ब्रेस्ट मिल्क स्टोर करके रखती है और बाद में घर के लोग बच्चे को उसे दूध को पिलाते हैं। दूध लीक होने की समस्या के लिए भी यह उपाय कारगर साबित हो सकता है; क्योंकि स्तनों में एक्स्ट्रा दूध का निर्माण होते रहता है, जो जिसे स्टोर करके रखा जा सकता हैं।

ब्रेस्ट से दूध लीक होने से कैसे रोकें ? Breast Se Dudh Leak Hone Se Kaise Roke ?

डिलीवरी के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट में से लीक हो रहे दूध की समस्या को रोकने के लिए तथा उससे सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित बचाव के तरीके अपनाए जा सकते हैं।

  1. ब्रेस्ट से दूध लीक होने की समस्या को रोकने के लिए समय-समय पर स्तनपान कराते रहे और अपने बच्चों को अपना दूध पिलाते रहे।
  2. ब्रेस्ट से दूध लीक होने की समस्या को रोकने के लिए ब्रेस्ट में निर्माण होने वाला अतिरिक्त दूध किसी बर्तन में निकाल कर रखे और स्टोर करके रखें। बाद में, यही दूध आप अपने बच्चों को बोतल में डालकर भी पिला सकती है।
  3. ब्रेस्ट से दूध लीक होने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गहरी प्रिंटेड कपड़ों का इस्तेमाल करें; जिससे दूध के दाग नहीं दिखते हैं और शर्मिंदगी का अनुभव नहीं होता है।
  4. रात को सोने से पहले अपने बच्चों को एक बार स्तनपान जरूर कराना चाहिए। क्योंकि, रात में भी दूध लीक होने की समस्या से बचने के लिए यह एक बेहतर उपाय होता है। रात में सोते समय भी आप अपने बच्चों को समय समय पर स्तनपान कराती रहे; जिससे दूध लीक होने की समस्या से आप सुरक्षित रह सकती हैं।
  5. बच्चों को जन्म देने के बाद ब्रेस्ट में से दूध लीक होने की समस्या से सुरक्षित रहने के लिए महिलाएं ब्रेस्ट पैड का इस्तेमाल करें; जो आसानी से मार्केट में उपलब्ध होते हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply