नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, सेक्स करने का सही समय क्या है दिन या रात इस विषय के बारे में। दोस्तों, सेक्स हम सभी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है; जिसमें दो अनजान लोग एक दूसरे के साथ हमेशा के लिए जुड़ जाते हैं। शारीरिक रूप से किया जाने वाला सेक्स आपको भावनिक रुप से भी एक साथ जोड़ कर रख देता है।

सेक्स के जरिए ही दो लोग माता पिता बनने की खुशी प्राप्त करते हैं और उनका बच्चा उनके प्यार का प्रतीक माना जाता है। आजकल सेक्स के बारे में हर किसी आयु वर्ग के लोगों में काफ़ी जागरूकता फैल गई है। पहले के जमाने में लोगों को सेक्स के बारे में ज्यादा नहीं पता होता था; क्योंकि लोग एक दूसरे के साथ इस विषय के बारे में चर्चा करने से परहेज कर देते थे।

परंतु, जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ती गई; वैसे-वैसे सेक्स के बारे में लोग अपनी राय रखते गए। आजकल नेशनल टीवी तथा इंटरनेशनल मीडिया पर भी लोग सेक्स के बारे में खुलकर चर्चा करते हैं; जिससे हमें सेक्स के बारे में काफी कुछ बातें पता कर चल गई है। दोस्तों, क्या आप बता सकते हैं; सेक्स करने का सही समय क्या होता है? हो गए ना कंफ्यूज! सेक्स करने का वैसे देखा जाए; तो कोई भी समय नहीं होता है।

अगर आपका जीवन साथी या सेक्स पार्टनर आपसे प्यार करता है और आपके साथ उसके रिश्ते बहुत अच्छे हैं; तो आप दिन में या रात में कभी भी सेक्स कर सकते हैं। सेक्स करते हुए इस बात का हमेशा ध्यान रखें; कि आपके जीवनसाथी के इच्छा के विपरीत जाकर आपको सेक्स नहीं करना होता है और इसी में आपके रिश्ते की भलाई होती है।

फिर आप चाहे कभी भी सेक्स करो; परंतु आपके साथी की रजामंदी उसमें होना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। अपने साथी के साथ जबरदस्ती किया गया सेक्स आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है और आपका रिश्ता बर्बाद होने की कगार पर आ सकता है।
तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; सेक्स करने का सही समय दिन या रात होता है; इस विषय के बारे में पूरी जानकारी।

सेक्स करने के लिए क्या समय मायने रखता है ? Sex Karte Samay kya Time Mayne rakhta hai ?

सेक्स करने के लिए क्या समय मायने रखता है
सेक्स करने के लिए क्या समय मायने रखता है

दोस्तों, वैसे देखा जाए; तो सेक्स करने के लिए समय मायने नहीं रखता है। आप जब चाहे और जितनी बार चाहे; अपने साथी के साथ सेक्स की प्रक्रिया को कर सकते हैं। शर्त बस इतनी है; कि आप अपने साथी के साथ सेक्स करने के लिए जबरदस्ती ना करें और उन पर अतिरिक्त दबाव ना डालें। क्योंकि, यह कानूनन जुर्म भी माना जाता है तथा ऐसा करने से आपके रिश्तो में खटास पैदा हो सकती हैं।

अगर आपके अपने साथी के साथ बहुत ही अच्छे रिश्ते हैं और आप एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं; तो आप दिन में या रात में कभी भी सेक्स कर सकते हैं। सेक्स करने का या एक दूसरे पर प्यार लुटाने का वैसे कोई भी तय समय नहीं होता है। अगर आप अपने रोजमर्रा के काम करने के बाद तथा फ्री टाइम में अपने साथी के साथ कुछ वक्त गुजारते हैं; तो इससे आपका प्यार बढ़ने में काफी हद तक मदद मिल पाती हैं।

परंतु, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने के लिए वक्त ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में, सेक्स करने के लिए वह गलत समय निकाल पाते हैं और गलत समय पर सेक्स करने से उसके गलत परिणाम भी देखने को मिलते हैं।

गलत समय पर या अपने साथी का मन ना होने पर सेक्स करने से आपके रिश्ते पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए, हम अनुरोध करेंगे; कि लोगों को अपने सेक्सुअल लाइफ के बारे में भी सोचना चाहिए और एक दूसरे के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करने की कोशिश करनी चाहिए।

सेक्स करने का सबसे अच्छा समय : Sex Ke Liye Sabse Best Time

सेक्स करने का सबसे अच्छा समय
सेक्स करने का सबसे अच्छा समय

दोस्तों, सेक्स करने का सही समय तो वही हो सकता है; जिस पर दोनों पति पत्नी या सेक्स पार्टनर एक दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए उतावले हो! परंतु, साइंस की माने; तो ऐसा नहीं होता है। साइंस के अनुसार, सुबह के वक्त पुरुष सेक्स करने के लिए अधिक उत्तेजित रहते हैं; तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं रात में ज्यादा रोमांटिक हो जाती हैं और उन्हें रात में ही सेक्स करना पसंद होता है।

इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण भी होते हैं। यह तो हो गई पुरुष और महिलाओं के इच्छाओं की बातें! लेकिन, अगर अध्ययन के अनुसार देखा जाए; तो सुबह का समय सेक्स करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। अध्ययन के अनुसार, सुबह के समय हम बहुत फ्रेश मूड में होते हैं, रात भर की नींद लेकर हमारा शरीर पूरी एनर्जी इकट्ठा कर लेता है और ऐसे समय पर सेक्स करने से सेक्स करने का एक अलग ही अनुभव प्राप्त हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर, सुबह होने के बाद हमारे दिन भर के कामों की लिस्ट हमारे सामने पहले से ही होती है। सुबह उठकर नाश्ता बनाना, खाना बनाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना, कुछ ऑफिस के लिए रेडी होना आदि कामों को करते हुए हम पहले ही तनाव में आ जाते हैं। इसीलिए, सुबह के समय वक्त निकालकर किया गया सेक्स आपको आनंद की अनुभूति दिलाने के साथ-साथ तनाव से भी मुक्ति दिलाता है। अध्ययन के अनुसार, सुबह ४ से ६ के बीच किया गया सेक्स आपको मानसिक और शारीरिक रूप से सुख की अनुभूति कराता है।

दिन में सेक्स करने के फायदे : Din Me Sex Karne Ke Fayde

दिन में, सुबह में या दोपहर में सेक्स करने के निम्नलिखित फायदे देखने को मिलते हैं।

  1. दोस्तों, सुबह के समय सेक्स करने से हमें अतिरिक्त आनंद की अनुभूति होती है। क्योंकि सुबह के समय में हमारे शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन की लेवल अतिरिक्त पाई जाती है; जिससे आप सेक्स करने में काफी मजा उठा पाते हैं।
  2. सुबह के समय शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन की मात्रा अतिरिक्त पाई जाती हैं; जिससे आप सेक्स करने के बाद अपने साथी के साथ अतिरिक्त भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव करने लगते हैं और यह आपके रिश्ते के लिए अच्छा माना जाता है।
  3. दिन (सुबह) के समय में पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा उच्चतम पाई जाती हैं। ऐसा होने पर पुरुषों के लिंग में लंबे समय तक स्तंभन को बनाए रखा जा सकता है और लंबे समय तक सेक्स भी किया जा सकता है।
  4. दिन के समय में या सुबह के समय में लोग अपने आप को फिट रखने के लिए जिम जाते हैं या एक्सरसाइज करते हैं। सुबह सेक्स करने से आपकी अच्छी तरीके से एक्सरसाइज होती है और जिम जाने के बजाय सेक्स करने से भी आपको एक्सरसाइज के फायदे ही देखने को मिलते हैं।
  5. दिन में सेक्स करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है; जो प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करता है और आपके मूड को अच्छा बनाता है। दिन में सेक्स करने से आपका पूरा दिन अच्छा गुजरता है।
  6. दिन भर के पूरे काम करने के बाद महिलाओं को दोपहर का समय आराम करने के लिए मिलता है। इस समय पर अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए महिलाएं दोपहर के समय में सेक्स कर सकती हैं; जिससे उनके दिन भर की थकान दूर हो जाती है और उन्हें तनाव से राहत मिलती हैं।

रात में सेक्स करने के फायदे : Raat Me Sex Karne Ke Fayde

दोस्तों, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी रात में सेक्स करना पसंद करते हैं। दिन भर के कामों की थकान को मिटाते हुए अगर हम रात में सेक्स करते हैं; तो इससे तनाव से हमें मुक्ति मिलती हैं तथा शारीरिक थकावट दूर होने में भी मदद मिल पाती है। साथ ही, पूरे दिन भर के काम करते हुए हम रात में फ्री और रिलैक्स रहते हैं। ऐसे समय पर सेक्स करने से हमारे जीवन साथी के साथ हम अतिरिक्त जुड़ाव महसूस करते हैं।

रात में सेक्स करने के निम्नलिखित फायदे देखने को मिलते हैं।

  1. रात में सेक्स करने से हमें दिन भर के थकावट और कमजोरी से राहत मिलती हैं।
  2. रात में सेक्स करना खासतौर पर महिलाओं को अतिरिक्त पसंद होता है; इसलिए रात में सेक्स करने से वह अपने पुरुष साथी से हमेशा संतुष्टि का अनुभव करती हैं।
  3. रात में सेक्स करने से कपल्स में इमोशनल बॉन्डिंग अतिरिक्त बढ़ जाता है; जो उनके रिश्ते के लिए काफी अच्छा होता है।
  4. रात में सेक्स करने से हमारे शरीर में कुछ विशिष्ट प्रकार के हार्मोन रिलीज होते हैं; जिससे दिनभर की थकावट से और तनाव से हमें राहत मिलती हैं।
  5. रात में सेक्स करना कई कपल्स के लिए बहुत ही सुविधाजनक और रिलैक्सिंग एक्टिविटी साबित होती हैं।
  6. रात में सेक्स करने से लोगों को मानसिक रूप से शांति मिलती है और वह एक अच्छी गहरी नींद सो पाते हैं; जो उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
  7. रात में सेक्स करने का एक और फायदा होता है; कि सेक्स करने के बाद आप को उठकर काम करने की जरूरत नहीं होती है। सेक्स करने के बाद आप अपने साथी के गले लगकर आराम से नींद ले सकते हैं।

पति पत्नी ने कब सेक्स करना चाहिए ? दिन या रात : Pati Patni Ne Kab Sex Karna Chahiye Din Ya Raat

दोस्तों, सेक्स करने का कोई भी तय समय नहीं होता है। आप अपने साथी के साथ जब चाहे; तब सेक्स की प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं। परंतु, जब बात पति-पत्नी की आ जाती है; तो उनको घर की जिम्मेदारियों को भी उठाना होता है। ऐसे में, दिन में या रात में सेक्स करने के लिए उनको कुछ खास समय निकाल कर रखना पड़ता है।

दिन भर के कामों में व्यस्त रहने के बावजूद अपने लाइफ पार्टनर को वक्त देने के लिए भी उन्हें वक्त निकालना जरूरी हो जाता है। पति-पत्नी दिनभर ढेरों जिम्मेदारियां संभालते हैं। ऐसी परिस्थिति में वह कभी भी सेक्स नहीं कर सकते। परंतु, अगर पति पत्नी चाहे; तो दिन भर में १ से २ बार सेक्स जरूर कर सकते हैं।

पति पत्नी ने कब सेक्स करना चाहिए; यह पूरी तरीके से उनके प्रायरिटी पर निर्भर होता है। दिन भर के कामों में से समय निकालने के बाद अगर उन्हें थोड़ा समय मिल जाता है; तो वह दोपहर में आराम करने के बजाय अपने जीवन साथी के साथ शारीरिक संबंध बना सकते हैं। ऐसा करने से कामों से आई शारीरिक थकावट दूर होती है तथा मानसिक रूप से आया तनाव कम होने में भी मदद मिल पाती है।

आजकल पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेशनल जॉब की जिम्मेदारियां समान रूप से संभालने लगे हैं। इसलिए, दिन भर में तो पति पत्नी को वक्त मिलने से रहा! इसीलिए, रात के समय में बच्चे सो जाने के बाद या घर की जिम्मेदारियां खत्म करने के बाद वह आराम से अपने क्वालिटी टाइम को स्पेंड करते हुए एक दूसरे को यौन रूप से संतुष्ट कर सकते हैं।

एक दूसरे के साथ अतिरिक्त समय बिताने के लिए पति तथा पत्नी छोटा सा वेकेशन ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं; जिससे वह एक दूसरे के साथ दिन भर में कई बार सेक्स की प्रक्रिया को दोहरा कर आनंद की अनुभूति ले सकते हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply