नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का आर्टिकल होने वाला है, पुश अप ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान इस विषय के बारे में। दोस्तों, पिछले कुछ सालों से महिलाओं के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अंडर गारमेंट्स तथा पूरे ही लाइफस्टाइल में काफी सारे बदलाव आ चुके हैं। पहले के जमाने में महिलाएं ज्यादा से ज्यादा एक या दो प्रकार की ब्रा का उपयोगी करती थी।

परंतु, जैसे-जैसे दुनिया ने प्रगति की हैं; वैसे वैसे हर किसी चीज में बदलाव आ गया है और दुनिया हर चीज़ में काफी आगे बढ़ गई है। महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अंडरगारमेंट्स में काफी सारी नए-नए ट्रेन का चुके हैं; महिलाएं जिनके बारे में सोचते हुए हम अचरज में पड़ जाते हैं!

मार्केट में उपलब्ध विविध प्रकार की ब्रा को देखते हुए महिलाएं अपने जरूरत और सहूलियत के अनुसार इनको खरीदी है और इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कुछ ब्रा ऐसी होती हैं; जिनको पहनने के बाद महिलाओं को शुरुआती दौर में थोड़ा असहज महसूस होता है। परंतु, एक बार इसकी आदत लग जाने पर महिलाएं आसानी से इसे पहन सकती है।

महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने के लिए टी शर्ट ब्रा, पुश अप ब्रा, स्पोर्ट्स ब्रा, डेली वेयर ब्रा, नेट ब्रा, वायरलेस ब्रा, पैडेड ब्रा, नॉन पेडेड ब्रा जैसी विभिन्न प्रकार के मार्केट में उपलब्ध होती है।

महिलाएं रोज ऑफिस जाती हैं या अपने वर्कप्लेस पर जाती है; तो विविध प्रकार के कपड़ों को पहनकर जाती हैं। मानो, महिलाओं ने एक दिन सिर्फ कुर्ता पलाजो सेट पहना है; तो वह उसके ऊपर कुछ अलग प्रकार की ब्रा पहनती है और खूबसूरत दिखने का प्रयास करती हैं।

उम्र के बढ़ने के साथ महिलाओं के स्तनों में ढीलापन आ जाता है; जो सामान्य ब्रा पहनने से छुपता नहीं है। इसलिए, महिलाओं द्वारा स्तनों के ढीलेपन को छुपाने के लिए तथा महिलाओं के फिगर को अच्छा सुंदर दिखाने के लिए पुश अप ब्रा का चयन ज्यादा तौर पर किया जाता है। आज हम पुश अप ब्रा के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले है।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पुश अप ब्रा के बारे में पूरी जानकारी।

पुश अप ब्रा क्या है ? Push Up Bra Kya Hai ?

कई महिलाओं के स्तन ढीले पढ़कर लटकने लगते हैं और हर कपड़ा पहनने के बाद उन्हें छिपाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, महिलाओं के आत्मविश्वास में कमी आ जाती हैं और वह खुद काफी अनकंफरटेबल महसूस करने लगती हैं। इस समस्या का हल निकालने के लिए और खुद को कुर्ता प्लाजो, कुर्ती, टीशर्ट, पार्टी वियर ड्रेसेज, टॉप्स जैसे हर प्रकार के आउटफिट में सुंदर दिखाने के लिए महिलाओं को पुश अप ब्रा का चयन अवश्य करना चाहिए।

पुश अप ब्रा एक ऐसी ब्रा है; जो लगभग हर लड़की को पसंद आती ही है। क्योंकि, कुछ लड़कियों के स्तन अगर छोटे होते हैं; तो उनको ज्यादा से ज्यादा बड़ा दिखाने के लिए तथा क्लीवेज को दिखाने के लिए उस लड़की द्वारा पुश अप ब्रा को इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है।

दोस्तों, पुश अप ब्रा स्तनों को सही आकार देता है और ऊपर की ओर पुश करता है; जिसके तहत महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार काफी सुडोल दिखने लगता है। पुश अप ब्रा स्ट्रैप और बिना स्ट्रैप उपलब्ध होती हैं; आप इनमें से किसी भी पुश अप ब्रा का चयन अपने जरूरत और सहूलियत के अनुसार कर सकती हैं।

जिन लड़कियों के ब्रेस्ट छोटे या मीडियम होते हैं और उन्हें क्लीवेज दिखाने का शौक होता है; वह पुश अप ब्रा का चयन अवश्य करें। पुश अप ब्रा हर महिला के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है; क्योंकि इसे हर किसी फंक्शन में पहनने से महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं तथा यह हर कपड़े को काफी खूबसूरत ढंग से अपना लेती है।

पुश अप ब्रा पहनने के फायदे : Push Up Bra Pehnane Ke Fayde

पुश अप ब्रा के फायदे
पुश अप ब्रा के फायदे

दोस्तों, पुश अप ब्रा पहनने के निम्नलिखित फायदे देखने को मिलते हैं।

१) परफेक्ट फिटिंग –

हर ड्रेस में अपने आपको पर्फेक्ट तरीके से फिट करने के लिए तथा हर ड्रेस में खूबसूरत लगने के लिए महिलाओं को पुश अप ब्रा का चयन अवश्य करना चाहिए। इस ब्रा को पहनने के बाद आपके स्तन बड़े दिखने लगते हैं और स्तनों का आकार भी सुडौल दिखने लगता है; जिसके चलते आपकी खूबसूरती अधिक बढ़ जाती हैं। साथ ही, इस ब्रा को पहनने के बाद आपके नितंब तथा कमर पतली दिखने लगती है और आपके पूरे ही फिगर अधिक खूबसूरती दिखाई देती हैं। अगर आपको हर आउटफिट में खूबसूरत दिखना है; तो आपके लिए पुश अप ब्रा एक परफेक्ट चॉइस होता है।

२) पुश अप ब्रा की बनावट –

अगर आप अतिरिक्त टाइट कपड़ा पहनना पसंद करते हैं और आप ऐसा टाइट कपड़े को किसी सामान्य ब्रा के साथ पहनते हैं; तो ब्रा का शेप और लाइनिंग आसानी से कपड़ों में से दिख पाती है। परंतु, अगर आप उसे ब्रा के साथ टाइट कपड़े पहनते हैं; तो इससे कपड़ों में से ब्रा की लाइनिंग तथा शेप नहीं देख पाता है। क्योंकि, पुश अप ब्रा की बनावट ही इस तरीके से की जाती है; कि इसकी लाइनिंग काफी हल्की होती है और इसी कारणवश पुश अप ब्रा पहनने के बाद कपड़ों के नीचे ब्रा का शेप दिखाई नहीं देता है। पुश अप ब्रा के इससे बनावट की वजह से महिलाएं अपने मनपसंद कपड़े कभी भी कहीं भी पहन सकती हैं और वह भी बिना किसी डर के!

३) आरामदायक –

पुश अप ब्रा को पहनने के बाद महिलाएं काफी कंफर्टेबल और आरामदायक महसूस करती हैं; फिर चाहे वह किसी भी प्रकार के आउटफिट को पहने। अगर वह हर आउटफिट के साथ पुश अप ब्रा पहनती है; तो उनके ब्रेस्ट में अतिरिक्त कसावट भी उत्पन्न नहीं होता है और बिना किसी दिक्कत के वह हर आउटफिट को पहन सकती हैं। पुश अप ब्रा की बनावट काफी आरामदायक और हल्की होती हैं; जिसके चलते इसको पहनने के बाद महिलाएं काफी सहजता महसूस करती हैं।

४) क्लीवेज –

जिन महिलाओं के स्तनों का आकार काफी छोटा होता है; वह चाहे किसी भी प्रकार की ब्रा पहन लें उनका क्लीवेज नहीं दिख पाता है। ऐसी परिस्थिति में छोटे स्तनों के आकार के साथ क्लीवेज को दिखाने के लिए महिलाएं पुश अप ब्रा का चयन अवश्य करें। पुश अप ब्रा ब्रेस्ट को नीचे लटकने नहीं लेती हैं और ऊपर की ओर उठाएं रखती है; जिसके चलते ब्रेस्ट सही शेप में आता है और क्लीवेज भी दिखाता है। छोटे स्तनों वाली महिलाएं अगर अपने ब्रेस्ट के आकार को बड़ा दिखाना चाहती हैं तथा उसके साथ क्लीवेज को भी दिखाना चाहती है; तो वह हर आउटफिट के साथ पुश अप ब्रा पहनना शुरू कर दें।

५) हर आउटफिट के साथ पहनें –

पुश अप ब्रा को पहनने के लिए आपको ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं पड़ती है। चाहे आप ऑफिस जा रहे हो, चाहे आप स्कूल जा रही हो, चाहे आप साड़ी पहन रही हो, टी शर्ट या कुर्ता पहन रहे हो; आप हर किसी आउटफिट के साथ पुश अप ब्रा को आसानी से पेयर अप कर पाते हैं। पुश अप ब्रा को पहनने के बाद हर आउटफिट में आपका फिगर काफी अच्छा दिखता है और पुशअप ब्रा हर आऊटफिट के साथ अपने आप बड़े ही सहज तरीके से घुल मिल जाता है।

पुश अप ब्रा पहनने के नुकसान : Push Up Bra Pehnane Ke Nuksan

पुश अप ब्रा पहनने के नुकसान
पुश अप ब्रा पहनने के नुकसान

दोस्तों, पुश अप ब्रा पहनने के फायदे के साथ-साथ उसके कुछ साइड इफेक्ट्स या नुकसान भी देखने को मिलते हैं।

  1. पुश अप ब्रा को लंबे समय तक पहने रखने से और रोजाना तौर पर इस्तेमाल करने से महिलाओं के स्तनों के हिस्से में मौजूद रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है; जिसके चलते स्तनों में रक्त परिसंचरण काफी हद तक प्रभावित होता है। ऐसा होने पर महिलाओं के स्तनों के हिस्से में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं और वह बाहर नहीं निकाले जाते हैं; जिसके चलते महिलाओं को स्तनों का कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
  2. हमारे शरीर में नींद को नियंत्रित करने के लिए एक विशिष्ट प्रकार का हार्मोन होता है; जिसे “मेलाटोनिन” हार्मोन कहा जाता है। पुश अप ब्रा का लंबे समय तक किया गया इस्तेमाल मेलाटोनिन के स्तर को कम करता है; जिसके चलते पुश अप ब्रा पहनने के बाद कई महिलाओं को नींद ना आने की समस्या हो जाती हैं।
  3. पुश अप ब्रा का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से महिलाओं के स्तनों के हिस्से में मौजूद लिंफ ग्रंथियां तथा लिंफ तरल बुरी तरीके से प्रभावित होते हैं; जिसके चलते महिलाओं के स्तनों में गांठ उत्पन्न होती है तथा रेशेदार ऊतक और अल्सर की समस्या हो जाती हैं।
  4. पुश अप ब्रा का निर्माण अस्थाई रूप से और सीमित समय तक ब्रेस्ट के आकार को सुडौल बनाने के लिए किया गया है। परंतु, महिलाओं द्वारा इसका अतिरिक्त इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं के स्तनों के आकार में पूरी तरीके से और स्थाई रूप से बदलाव हो सकता है। क्योंकि, पुश अप ब्रा को पहनने के बाद महिलाओं के स्तन लंबे समय तक और लगातार ऊपर की ओर उठे रहते हैं; जिसके चलते उनके ऊतकों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार पूरी तरीके से स्थाई रूप से बदल सकता है।
  5. पुश अप ब्रा को पहनने के बाद महिलाओं के स्तनों के ऊतकों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है; जिसके चलते महिलाओं के स्तनों में दर्द तथा अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

पुश अप ब्रा चुनने के लिए टिप्स : Push Up Bra Chunane ke tips

दोस्तों, पुश अप ब्रा को चुनते समय महिलाओं को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  1. पुश अप ब्रा का चयन करने से पहले महिलाओं को अपने जरूरत और सहूलियत के बारे में जरूर सोचना चाहिए; ताकि वह एक सही पुश अप ब्रा का चयन कर सके।
  2. साथ ही, पुश अप ब्रा को चुनते समय महिलाओं को अपने ब्रा का सही साइज और कप साइज के बारे में सही जानकारी होना भी आवश्यक होता है।
  3. पुश अप ब्रा स्ट्रैप और बिना स्ट्रैप के उपलब्ध होती हैं। महिलाएं अपने जरूरत के अनुसार इनमें से किसी भी ब्रा का चयन कर सकती हैं।
  4. पुश अप ब्रा का चयन करते समय महिलाओं को उसके कपड़े के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए। अगर कपड़ा हल्का क्वालिटी का होता है; तो यह ब्रेस्ट के स्वास्थ्य के लिए यह अच्छा नहीं माना जाता है।

पुश अप ब्रा किसे पहननी चाहिए ? Push Up Bra Kise Pehnani Chahiye ?

दोस्तों, वैसे देखा जाए; तो पुश अप ब्रा कोई भी महिला किसी भी वक्त पहन सकती हैं। अगर महिलाएं पुश अप ब्रा को पहनने में काफी सहज महसूस करती हैं; तो आप इसे रोजाना तौर पर भी पहन सकती हैं। परंतु, पुश अप ब्रा के साइड इफेक्ट्स तथा स्वास्थ्य संबंधित नुकसानों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को बस कुछ समय के लिए या विशिष्ट प्रकार के इवेंट के दौरान ही पुश अप ब्रा को पहनना चाहिए। अगर आप लंबे समय तक और रोजाना तौर पर पुश अप ब्रा का इस्तेमाल करते हैं; तो इससे आपके स्तनों के स्वास्थ्य को हानि हो सकती हैं।

पुश अप ब्रा को प्रेगनेंसी के दौरान पहनना चाहिए क्या ? Push Up Bra Pregnancy Ke Dauran

दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं; गर्भावस्था का दौर हर महिला के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। ग र्भावस्था के पूरे ९ महीने में महिलाओं के शरीर में हर दिन रोज रोज नए नए बदलाव देखने को मिलते हैं; जिनसे वह खुद भी वाकिफ नहीं होती है! साथ ही, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव उनके स्तनों के स्वास्थ्य को काफी हद तक प्रभावित हो जाता है।

ऐसी परिस्थिति में स्तनों का स्वास्थ्य बरकरार रखना महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं के ब्रेस्ट के हिस्से में टेंडर्नेस आ जाता है और ब्रेस्ट का हिस्सा काफी संवेदनशील हो जाता है।

ऐसी परिस्थिति में ब्रेस्ट के हिस्से को आरामदायक महसूस करने के लिए महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर प्रेगनेंसी के दौरान विशिष्ट प्रकार की ब्रा का इस्तेमाल कर सकती हैं; जो उनको काफी कंफर्टेबल महसूस हो। परंतु, प्रेगनेंसी के दौरान पुश अप ब्रा का इस्तेमाल करना सही विकल्प नहीं होता है।

क्योंकि, पुश अप ब्रा ब्रेस्ट के हिस्से को नीचे लटकने के बजाय ऊपर की ओर उठाकर रखती है; जिसके चलते महिलाओं के स्तनों में अतिरिक्त दबाव उत्पन्न हो सकता है और यह प्रेगनेंसी के दौरान ब्रेस्ट हैल्थ के लिए एक अच्छी बात नहीं मानी जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान ब्रेस्ट के हिस्से को काफी कंफर्टेबल बनाए रखने के लिए महिलाएं सिंपल कॉटन के डेली वेयर ब्रा का इस्तेमाल कर सकती हैं।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply