नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप ? आज हम जानने वाले है दिन में सेक्स करना चाहिए या नहीं ? आज हम जानने वाले है | हमारा भारत देश; जहां आज भी कई इलाकों में और समाज में अरेंज मैरिज करने का चलन प्रचलित है। ऐसे में, अरेंज मैरिज के तहत माता-पिता के द्वारा रचाई गई इस शादी में दो अनजान लोग हमेशा के लिए एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। दो अनजान लोग एक दूसरे से जुड़ जाने के बाद एक दूसरे का विश्वास प्राप्त करते हैं और बड़े ही आनंद के साथ सेक्स का अनुभव लेते हैं।

हमारी सभी की जिंदगी में सेक्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अभिन्न हिस्सा होता है। सेक्स के जरिए ही लोग माता-पिता बनने की खुशी प्राप्त करते हैं। इसी के साथ, शादीशुदा तथा लव रिलेशनशिप में किया गया सेक्स लोगों को भावनात्मक रूप से एक-दूसरे को जोड़ने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैसे देखा जाए; तो शारीरिक संबंध बनाने का कोई समय नहीं होता है।

लोगों का जब मूड बन जाता है; तब वह सेक्स कर लेते हैं। आमतौर पर, रात के समय में सेक्स करने को लोग अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि, रात के समय में हम सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाते हैं और अपना समय किसी खास व्यक्ति के साथ बिताना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं; जिनको दिन में या सुबह के समय भी सेक्स करना पसंद होता है।

हम सभी जानते हैं; कि शारीरिक संबंध बनाने से हमारे शरीर को कई सारे स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं। हर किसी की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाने वाला यह सेक्स दिन में करना सही है या गलत है; इसके बारे में आज हम चर्चा करने वाले हैं।

तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; पति पत्नी को दिन में सेक्स करना चाहिए या नहीं; इसके बारे में जानकारी।

पति पत्नी को कब सेक्स करना चाहिए ? Pati Patni Ko Kab Sex Karna Chahiye ?

पति पत्नी को कब सेक्स करना चाहिए
पति पत्नी को कब सेक्स करना चाहिए

दोस्तों, जैसे कि हमने देखा; सेक्स करने का कोई तय समय नहीं होता है। जिन लोगों का जब मूड बन जाता है; तब वह सेक्स का अनुभव लेते हैं। आमतौर पर, शादी होने के कुछ सालों तक पति-पत्नी लगभग रोज सेक्स करने की चाहत रखते हैं। क्योंकि, उन्हें एक दूसरे के प्रति आकर्षण भी होता है और सेक्स की वजह से एक अलग ही अनुभव वह लेते हैं।

इस अनुभव को बार-बार दोहराने के लिए और लेने के लिए पति पत्नी हफ्ते में कम से कम तीन बार सेक्स करते हैं। जैसे जैसे शादी का रिश्ता पुराना होते जाता है; वैसे वैसे हम जीवन की सच्चाई का सामना करने लगते हैं। ऐसे में, हो सकता है; कई पति-पत्नी में घर की जिम्मेदारियों को लेकर अनबन भी हो जाती हैं।

इस अनबन का सीधा असर उनके वैवाहिक जीवन और सेक्स लाइफ पर पड़ता है; जिसके तहत महिलाएं सेक्स करने से मना कर देती है। वैसे देखा जाए; तो सेक्स करने का कोई समय नहीं होता है। इसीलिए, महिलाएं तथा पुरुष कभी भी शारीरिक संबंध बना सकते हैं; दिन में, रात में या सुबह के समय शारीरिक संबंध बना सकते हैं।

अगर पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है; तो उस झगड़े को सुलझाने का सबसे अच्छा जरिया होता है, शारीरिक संबंध बनाना! दोस्तों, शारीरिक संबंध बनाने से पति-पत्नी में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और वह एक दूसरे को समझने लगते हैं; जो उनके रिश्ते के लिए बहुत ही अच्छी बात साबित होती है।

लेकिन, दोस्तों, सेक्स करते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए; कि सेक्स करने की इच्छा पति और पत्नी दोनों में होनी चाहिए। आमतौर पर, देखा गया है; कि सेक्स करने के लिए पुरुष लगभग हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन, महिलाएं सेक्स करने को हर बार राजी नहीं हो पाती है। ऐसे में, पतियों का यह कर्तव्य बनता है; कि वह अपने पति पत्नी के विचारों को सम्मान दें और जब पत्नी का मन हो, तभी सेक्स करें।

सेक्स करने का सही समय क्या होता है ? Sex Karne Ka Sahi Samay

सेक्स करने का कोई तय समय नहीं होता है। लेकिन, विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह-सुबह किया गया सेक्स रिश्ते में मिठास लेकर आता है और यह शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। दोस्तों, सुबह के समय हमारे शरीर में ऊर्जा भरपूर होती है और ताजगी भरी सुबह के साथ सेक्स करना रिश्ते में एक अलग ही मिठास लेकर आता है।

अगर आपकी नींद अच्छे से हो जाती है; तो सुबह आप बहुत ही ताजा-ताजा महसूस करते हैं। ऐसे में, शरीर भी सेक्स करने के लिए परफेक्टली रेडी होता है। कई लोग सुबह सेक्स करने को पसंद करते हैं; तो कई लोग रात में सोते वक्त सेक्स करना पसंद करते हैं।

रात में सेक्स करने का यह फायदा होता है; कि उस वक्त दिमाग में किसी भी तरह की चिंता या तनाव नहीं होता है। रात में सोते वक्त हम जिम्मेदारियों से मुक्त होते हैं और बिल्कुल फ्री होते हैं। ऐसा होने पर हमारा मूड भी अच्छा रहता है; जो सेक्स का पूरा आनंद लेने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

इसीलिए, अगर किसी का मन चाहे; तो वह सुबह में या दिन में भी सेक्स कर सकता है या किसी का मन चाहे; तो वह रात में भी सेक्स कर सकता है। लेकिन, कुछ मामलों में दुर्गा दुर्भाग्यवश ऐसा भी होता है; कि जब किसी पति-पत्नी की सेक्स करने की इच्छा होती है; तब वह एक दूसरे के लिए वक्त ही नहीं निकाल पाते।

क्योंकि, आजकल हर कोई प्रोफेशनल जोब आपकी जिम्मेदारियां संभालता है। ऐसे में, कई पुरुषों को सेक्स करने की इच्छा सुबह में होती है; तो उनके फीमेल पार्टनर या पत्नी को सेक्स करने की इच्छा दोपहर में होती है। ऐसे में, उनके टाइम ही एडजस्ट नहीं हो पाते हैं और वह सेक्स का आनंद नहीं ले पाते हैं।

इसीलिए, पति पत्नी को इस बात को लेकर एक दूसरे के साथ चर्चा करनी चाहिए और इस बात का हल भी निकालना चाहिए; ताकि वह एक दूसरे की मदद से भी संभाल सके और सेक्स का पूरी तरीके से आनंद भी उठा सके।

दिन या रात, किस समय सेक्स करने से ज्यादा मजा आता है ? Sex Kab Kare Jisase Jyada Maja Ayega ?

दोस्तों, अगर आपका हमसफ़र आपके साथ हो और आपका रिश्ता एकदम प्यार भरा हो; तो दिन हो या रात, क्या फर्क पड़ता है! आप किसी भी वक्त सेक्स कर सकते हैं। वैसे देखा जाए; तो महिलाएं एवं पुरुष एक दूसरे से शारीरिक रूप से तो अलग होती ही है; बल्कि मानसिक रूप से भी उनके विचार एक-दूसरे से काफी अलग हो सकते हैं।

महिलाओं को रात के अंधेरे में सेक्स करना अधिक पसंद होता है; तो पुरुषों को सुबह की हल्की रोशनी में अपने जीवन साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाना बहुत भाता है। ऐसे में, महिलाएं एवं पुरुष किसी भी समय सेक्स का आनंद उठा सकते हैं। अध्ययन के अनुसार, पुरुष सुबह के समय सेक्स के लिए अधिक उत्तेजित होते हैं; तो महिलाएं दोपहर में और रात के समय में सेक्स के लिए अधिक उत्तेजित देखी जाती है।

अगर आपका जीवन साथी आपके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करता है; तो महिलाएं किसी भी समय अपने जीवन साथी के साथ सेक्स का मजा उठा सकती है। आपके प्यार भरे रिश्ते में सेक्स करने के लिए किसी भी समय की पाबंदी होना गलत बात होगी! इसीलिए, आप किसी भी समय शारीरिक संबंध बनाकर अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं।

दिन में सेक्स करने के फायदे : Din Me Sex Karne Ke Fayde

दिन में सेक्स करने के फायदे
दिन में सेक्स करने के फायदे

दोस्तों, सेक्स करने से शरीर को अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक लाभ होते हैं; वैसे ही दिन में सेक्स करने के निम्नलिखित लाभ देखे जाते हैं।

१) याददाश्त तेज करें –

दोस्तों, सुबह सेक्स करने से आपकी याददाश्त तेज हो सकती हैं। जी हां! सही सुना आपने! दरअसल, सुबह सेक्स करने से आप दिन भर के कामों के लिए बहुत अच्छे से तैयार हो जाते हैं और आपका मूड भी एकदम फ्रेश हो जाता है; जिसकी वजह से आप बहुत ही चुस्ती फुर्ती से दिन भर के सभी काम निपटा सकते हैं। सुबह का सेक्स आपके दिमाग को एक्टिव कर देता है और शरीर में कुछ अच्छे हारमोंस का निर्माण होता है; जो आपको पूरा दिन ताजगी का अहसास कराते हैं। इसी कारणवश, सुबह सेक्स करने के बाद दिन भर आप चीजों को अच्छे से याद रख सकते हैं और आपकी याददाश्त तेज होने में भी मदद मिल पाती हैं।

२) एक्सरसाइज –

दिन में या सुबह में सेक्स करने से एक्सरसाइज करने का फायदा मिल सकता है l दरअसल, सेक्स की प्रक्रिया के दौरान गैलरी काफी मात्रा में बर्न होती हैं; जो आपके वजन को नियंत्रित रखने में और आप को फिट रखने में महत्वपूर्ण साबित होती है। सुबह के समय या दिन में सेक्स करने से आप ऊर्जावान महसूस करते हैं और उसकी वजह से आपकी अच्छे से एक्सरसाइज हो जाती हैं। दिन में किया गया सेक्स आपको स्ट्रेचिंग जैसे मॉडरेट एक्सरसाइज का फायदा दिलाते हैं; जिससे आप दिन भर एक्टिव रह पाते हैं।

३) फ्रेश मूड –

दिन में सेक्स करने से मूड फ्रेश रहने में मदद मिलती है। दरअसल, सेक्स के दौरान हमारे शरीर में डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन सीक्रेट होता है; जिन्हें “हैप्पी हार्मोन” भी कहते हैं और जिसकी वजह से आपका मूड अच्छा बनने में मदद मिलती है। फ्रेश मूड होने की वजह से आप दिनभर हल्का एवं शांत महसूस करते हैं।

४) इम्यूनिटी –

दिन में या सुबह के समय सेक्स करने से आपके रोगप्रतिकारक क्षमता में इजाफा हो सकता है। सेक्स के दौरान शरीर में IgA नामक एंटीबॉडी बनती है; जो इम्यूनिटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसीलिए, अगर आप दिन में सेक्स करते हैं; तो आप की इम्युनिटी बेहतर बनती है।

रात में सेक्स करने के फायदे – Raat Me Sex Karne Ke Fayde

रात में सेक्स करने के निम्नलिखित फायदे होते हैं।

१) तनाव से मुक्ति –

जो लोग रात में सेक्स करते हैं; वह अक्सर तनाव मुक्त जीवन जी पाते हैं। दरअसल, रात के समय में सेक्स करने से चिंता, तनाव, स्ट्रेस जैसे समस्याओं से मुक्ति मिल पाती है। क्योंकि, जब पति पत्नी रात में सेक्स करना चाहते हैं; तो वह दिन भर की थकावट कमजोरी को भूल जाते हैं और बहुत ही अच्छे मूड से एक दूसरे के साथ सेक्स करते हैं। इसी के साथ, सेक्स के दौरान हैप्पी हार्मोन सीक्रेट होते हैं; जिसकी वजह से तनाव कम होने में और आपका मूड फ्रेश होने में मदद मिल पाती है।

२) दिमाग की शांति –

मस्तिष्क की शांति के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते! लेकिन, मस्तिष्क की शांति पाने का सबसे सिंपल तरीका है; रात में सेक्स करना। जैसे कि हमने देखा; सेक्स करने से तनाव मुक्त होने में मदद मिल पाती हैं; जिसका सीधा अच्छा असर ब्रेन हेल्थ पर होता है। अगर आपको दिमाग की शांति चाहिए और मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाना है; तो रात में सेक्स जरूर करें।

विवाहित जोड़े को कितनी बार सेक्स करना चाहिए ? Married Couple Kitne Bar Sex Karna Chahiye ?

दोस्तों, विवाहित जोड़े को एक दूसरे के साथ शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से जोड़ने का काम सेक्स की प्रक्रिया करती हैं। शारीरिक संबंध बनाने से विवाहित जोड़े में विश्वास तथा प्रेम की भावना जागृत होती है और बढ़ती रहती हैं। वैसे देखा जाए; तो विवाहित जोड़े को कितनी बार सेक्स करना चाहिए; यह बात हर एक जोड़े के ऊपर निर्भर होती है।

पति पत्नी की उम्र, उनका भावनिक रिश्ता और उनका शारीरिक स्वास्थ्य इन चीजों पर भी शारीरिक संबंध बनाने की प्रक्रिया निर्भर होती है। आमतौर पर, विवाहित जोड़े को हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार सेक्स जरूर करना चाहिए और महीने में १० बार सेक्स करना चाहिए। अगर विवाहित जोड़े में किसी भी प्रकार की अनबन नहीं है और वह एक दूसरे के साथ सेक्स करना पसंद करते हैं; तो वह जितनी बार चाहे, उतनी बार सेक्स कर सकते हैं।

बस सेक्स करते हुए या सेक्स करने का विचार करने से पहले पति पत्नी को एक दूसरे की रजामंदी या सलाह लेना भी आवश्यक होता है; ताकि इससे एक दूसरे के प्रति आदर झलक सकें और आपका रिश्ता ऐसे ही फलता फूलता रहे।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave A Reply